ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

‘नौकरी का एजेंडा मोदी जी को सड़क पर ले आया है’ : पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी का तंज

PATNA : आगामी 12 नई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का बिहार में यह पहला रोड शो होगा। पीएम मोदी के रोड शो से पहले ही वि

‘नौकरी का एजेंडा मोदी जी को सड़क पर ले आया है’ : पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर तेजस्वी का तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : आगामी 12 नई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का बिहार में यह पहला रोड शो होगा। पीएम मोदी के रोड शो से पहले ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रोड शो को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है।


तेजस्वी ने कहा कि उनके नौकरी के एजेंडे ने प्रधानमंत्री मोदी को रोड पर ला दिया है। बीजेपी के लोग तो पटना साहिब को सबसे सुरक्षित सीट मानते रहे हैं। बहुत अच्छा है कि पांच साल बाद फिर से आ रहे हैं। जिसे ये लोग सबसे सुरक्षित सीट मानते थे, वहां भी पीएम मोदी को आकर रोड शो करना पड़ रहा है। हम तो पहले ही कह रहे हैं कि चौंकाने वाला रिजल्ट आएगा। इस चुनाव में भाजपा वालों की हालत खराब है।


तेजस्वी के व्हील चेयर पर बैठने को लेकर एनडीए द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि इंज्यूरी है तो बैठ गए। लेकिन इसके बावजूद भी हम फिल्ड में हैं और चाहे जिस भी हालत में हों, अपना काम तो कर ही रहे हैं। तीसरे चरण की सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग यहां समाप्त हो गए हैं। एनडीए पूरी तरह से खत्म हों चुकी है। हम तो लंगड़े पैर में भी उनसे ज्यादा तेज दौड़ लेंगे। 


बता दें कि आगामी 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करने वाले हैं। पीएमओ से इसकी मंजूरी मिलने के बाद बीजेपी पीएम के रोड शो को भव्य बनाने के लिए तैयारी में जुट गई है। रोड शो के बाद पीएम मोदी पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी 13 मई को प्रधानमंत्री हाजीपुर, वैशाली और सारण में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता प्रधानमंत्री के निशाने पर होंगे।