ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

पटना में भाजपा नेता की गाड़ी से 6 लाख से अधिक कैश जब्त : कार से BJP-JDU-LJP के झंडे भी बरामद

PATNA : लोकसभा चुनाव में धन-बल का इस्तेमाल न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम एक्शन में है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र

पटना में भाजपा नेता की गाड़ी से 6 लाख से अधिक कैश जब्त : कार से BJP-JDU-LJP के झंडे भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में धन-बल का इस्तेमाल न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम एक्शन में है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के विक्रम थानाक्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने एक बीजेपी नेता की गाड़ी से 6 लाख रुपये से अधिक कैश जब्त किया है। बीजेपी नेता की गाड़ी से भारी मात्रा में बीजेपी, जेडीयू और लोजपा के झंडे भी बरामद किए गए हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड में है। जगह-जगह नाकेबंदी कर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान में पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विक्रम थानाक्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से छह लाख, 22 हजार, 500 रुपए कैश बरामद किए गए। 


फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने कार सवार व्यक्ति से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान प्रशांत पंकज के रूप में बताई। साथ ही यह भी बताया कि वह पैसे लेकर समस्तीपुर के दलसिंहसराय से काराकाट जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी से भाजपा, जदयू और लोजपा के कई झंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रुपए अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि पटना की दो सीटों पाटलिपुत्र और पटना साहिब में आगामी 1 जून को वोटिंग होनी है।