ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना में बड़ी संख्या में जुटेंगे क्षत्रिय समाज के पंचायत जनप्रतिनिधि, किए जाएंगे सम्मानित

PATNA: राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में आगामी 18 जून को पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। महाराणा प्रताप वीर कुंवर सिंह विचार मंच की तरफ से आयोजित इस कार्

पटना में बड़ी संख्या में जुटेंगे क्षत्रिय समाज के पंचायत जनप्रतिनिधि, किए जाएंगे सम्मानित
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में आगामी 18 जून को पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। महाराणा प्रताप वीर कुंवर सिंह विचार मंच की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मंच की तरफ से वैसे क्षत्रिय जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पंचायत चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस सम्मेलन के माध्यम से क्षत्रिय समाज के जनप्रतिनिधियों को गोलबंद करने की कोशिश की जाएगी।


18 जून को पटना में आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह करेंगे। एमएलसी संजय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान जीत दर्ज करने वाले क्षत्रिय समाज के लोगों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में फिर से पंचायती राज व्यवस्था को कायम करने का काम किया है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का ही नतीजा है कि आज पंचायत में सरकार की स्थापना हो सकी है।


संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के कारण आज बड़ी संख्या में महिलाएं पंचायत चुनाव में निर्वाचित होकर विकास की भागीदार बनी हैं। महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का ही नतीजा है कि आज महिलाएं जिला परिषद, मुखिया, प्रमुख और अन्य पदों पर बैठी हुई हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का काम किया है। संजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के जो लोग भी जीतकर आए हैं उन्हें जनता ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उनको जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।


उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से क्षत्रिय समाज को गोलबंद करने की कोशिश की जाएगी, जो आज बिखरे हुए हैं। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से आह्वान किया कि 18 जून को पटना पहुचकर वे अपनी ताकत का एहसास कराएं। संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष ललन सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

टैग्स