ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना मेयर चुनाव : विनीता बिट्टू सिंह के नामांकन में उमड़ी जबरदस्त भीड़, हर तबके का मिल रहा समर्थन

PATNA : बिहार में हो रहे हैं नगर निकाय चुनाव के दौरान इस बार मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों पर जनता को सीधे अपना जनप्रतिनिधि चुनना है. मेयर और डिप्टी मेयर की लड़ाई हर सीट पर दिलचस्प

पटना मेयर चुनाव : विनीता बिट्टू सिंह के नामांकन में उमड़ी जबरदस्त भीड़, हर तबके का मिल रहा समर्थन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हो रहे हैं नगर निकाय चुनाव के दौरान इस बार मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों पर जनता को सीधे अपना जनप्रतिनिधि चुनना है. मेयर और डिप्टी मेयर की लड़ाई हर सीट पर दिलचस्प बनते जा रही है. खासतौर पर राजधानी पटना में अब तक पार्षदों को मैनेज करके जो चेहरे मेयर की कुर्सी पर काबिज होते रहे उनके लिए अब लड़ाई मुश्किल बन गई है. जनता के बीच लोकप्रियता मेयर की जीत के लिए सबसे बड़ी चाबी बन चुकी है. ऐसे में लगातार उम्मीदवार यह प्रयास कर रहे हैं कि जनता के बीच अपने जनाधार को मजबूत किया जाए.




पटना मैहर की रेस में जो चुनिंदा चेहरे सबसे आगे बताए जा रहे हैं, उनमें एक चेहरा विनीता बिट्टू सिंह का है बिट्टू सिंह एक राजनैतिक कार्यकर्ता रहे हैं और उनकी पत्नी विनीता बिट्टू सिंह इस बार मेयर पद की रेस में है. उन्होंने अपना नामांकन बुधवार को दाखिल किया. राजधानी पटना में विनीता बिट्टू सिंह के नामांकन के वक्त भारी तादाद में उनके समर्थक सड़क पर उतरे. विनीता बिट्टू सिंह को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है.




अगर बात जनसंपर्क अभियान की करें तो इस पैमाने पर भी विनीता बिट्टू सिंह दूसरे उम्मीदवारों से आगे दिख रही हैं. पटना नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर विनीता बिट्टू सिंह का सीधा संदेश है कि पटना अगर सुंदर और रहेगा तो बिहार की तस्वीर सुंदर दिख पाएगी. राजधानी अगर साफ-सुथरी नहीं रही तो हम इसे स्मार्ट सिटी बनाने का दावा नहीं कर सकते. साथ ही साथ निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने और अन्य एजेंडों को भी विनीता बिट्टू सिंह ने आगे रखा है.

टैग्स