ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पशुपति का दावा- 2024 से पहले बिहार में गिर जाएगी सरकार, इस दावे पर नीतीश का जवाब- तो खुशी मनाएं पारस

PATNA: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिहार की महागठबंधन सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में स

पशुपति का दावा- 2024 से पहले बिहार में गिर जाएगी सरकार, इस दावे पर नीतीश का जवाब- तो खुशी मनाएं पारस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिहार की महागठबंधन सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सरकार गिर जाएगी। पशुपति पारस के इन दावों का जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। समाधान यात्रा के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पशुपति पारस खुशी मनाएं। इन सब बातों पर हम ध्यान देते और ना नोटिस लेते हैं।


बता दें कि राष्ट्रीय एलजेपी के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिहार सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पिछले पांच महीने में बिहार सरकार में 3 विकेट गिर गये हैं। ऐसी हालत हो गयी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सरकार भी गिर जाएगी।


पशुपति पारस ने यह भी कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। महागठबंधन में प्रधानमंत्री पद के दो दावेदार हैं पहला नीतीश कुमार और दूसरा राहुल गांधी। ना तो एक म्यान में दो तलवार रहता है और ना ही एक जंगल में दो शेर ही रह सकता है।  अब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवम को यह फैसला लेना है कि वे देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को देखना चाहते हैं या फिर राहुल गांधी को। 


बिहार में महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। हाल यह है कि पांच महीने में तीन विकेट डाउन हो गया है लेकिन एक भी रन नहीं बन पाया है। ऐसी हालत है कि लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सरकार गिर जाएगी। पशुपति पारस के इस बयान का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पशुपति पारस खुशी मनाइए। ई सब बातों पर हम ना तो ध्यान देते हैं और ना ही किसी तरह का नोटिस ही लेतें हैं।