ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

NRC पर सरेंडर के बाद सुशील मोदी ने PM मोदी के बयान को बनाया ढाल, बोले- अब नागरिकता पर कोई गुमराह नहीं करेगा

PATNA : बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने के प्रस्ताव को विधानसभा में सहमति देने के बाद बिहार बीजेपी के नेता अब समर्थन देने का बहाना तलाश रहे हैं। NRC के मुद्दे पर नीतीश कुमार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने के प्रस्ताव को विधानसभा में सहमति देने के बाद बिहार बीजेपी के नेता अब समर्थन देने का बहाना तलाश रहे हैं। NRC के मुद्दे पर नीतीश कुमार के सामने सरेंडर बोलने वाले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अब अपने बचाव में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को ढाल बनाया है। सुशील मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कह दिया था कि देश में NRC लागू करने की कोई बात नहीं है। अब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य सरकार का यह प्रस्ताव भी पारित कर दिया है कि बिहार में NRC लागू नहीं किया जाएगा।


दरअसल सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की याद दिला कर खुद का बचाव करने का प्रयास किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में NPR के पुराने मॉडल पर ही लोगों से जानकारी मांगी जाएगी। डिप्टी सीएम का यह दावा है कि विधानसभा से प्रस्ताव पास किए जाने के बाद अब कोई नागरिकता के मुद्दे पर गुमराह नहीं होगा। सुशील मोदी से पहले विधानसभा में NPR पर विशेष चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी का वह व्यक्तव्य पढा था जिसमें NRC को लेकर प्रधानमंत्री ने अपनी राय रखी थी।

टैग्स