ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

NRC पर लोजपा ने सुर बदले, चिराग पासवान ने कहा- NRC का समर्थन नहीं करेंगे, नीतीश के एलान के बाद LJP का यू टर्न

PATNA : कल तक NRC को लेकर मोदी सरकार का समर्थन करने की घोषणा कर रही लोजपा ने यू टर्न मार लिया है. लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए NRC का विरो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कल तक NRC को लेकर मोदी सरकार का समर्थन करने की घोषणा कर रही लोजपा ने यू टर्न मार लिया है. लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए NRC का विरोध करने का एलान कर दिया है. चिराग पासवान ने नीतीश की घोषणा के बाद यू टर्न मारा है. आज ही नीतीश कुमार ने कहा था कि वो बिहार में NRC को लागू नहीं होने देंगे.


चिराग का यू टर्न
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज शाम एक साथ चार ट्वीट किये. चिराग ने कहा कि उन्होंने 6 दिसंबर को ही गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ये कहा था कि वे अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ बैठ कर CAA और NRC पर चर्चा करें. लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया. अगर सरकार के फैसलों को लेकर जनता में असंतोष और भ्रम की स्थिति है तो उसे दूर करना सरकार का काम था. लेकिन सरकार ऐसा करने में विफल रही. CAB और NRC को जोड़ कर जिस तरह से पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है उससे सरकार की विफलता साबित हो गयी है.

चिराग पासवान ने कहा है कि "लोक जनशक्ति पार्टी ये विश्वास दिलाती है की NRC को लेकर मुसलमान, दलित और वंचित वर्ग के लोगों की जो चिंताए है उसका उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. लोक जनशक्ति पार्टी किसी ऐसे विधेयक का समर्थन नहीं करेगी जो आम लोगों के हित में ना हो ."


सरकार की मुश्किलें बढ़ेंगी
जाहिर है जदयू के बाद लोजपा के भी पलट जाने से NRC को अपना प्रमुख एजेंडा बना कर चल रही मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ेगीं. अमित शाह बार बार ये एलान कर रहे हैं कि वे हर हाल में NRC को लागू करा कर ही रहेंगे. लेकिन उनके लिए संसद में बहुमत जुटाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है.

उधर बिहार की सियासत में भी भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पहले सिर्फ नीतीश कुमार आंखें दिखा रहे थे. लेकिन अब लोजपा भी उसी राह पर चल रही पड़ी है. बिहार के अपने दोनों सहयोगियों से एक साथ निपटना भाजपा के लिए मुश्किल होगा.


टैग्स