ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

‘कांग्रेस का लिखा स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं उद्धव ठाकरे ’ नित्यानंद राय का बड़ा हमला, बोले- देश के दुश्मनों के दुश्मन हैं अमित शाह

PATNA: बीते तीन अगस्त को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला था। उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनी

‘कांग्रेस का लिखा स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं उद्धव ठाकरे ’ नित्यानंद राय का बड़ा हमला, बोले- देश के दुश्मनों के दुश्मन हैं अमित शाह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीते तीन अगस्त को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला था। उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया था। उद्धव ठाकरे के इस बयान को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हिंदुओं को दुख देकर उद्धव ठाकरे बालासाहेब की आत्मा को ठेस पहुंचा रहे हैं।


दरअसल, शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह पर हमला बोला था और कहा था कि अमित शाह अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं। आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा। अगर आप मुझे नकली संतान बोलेगे तो मैं तुम्हें अब्दाली बोलूंगा। उद्धव ठाकरे के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।


पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह देश के दुश्मनों के दुश्मन हैं। उद्धव ठाकरें कांग्रेस की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। कांग्रेस का स्क्रिप्ट पढ़कर उद्धव ठाकरे हिंदुओं को दुख दे रहे हैं। हिंदुओं को दुख देकर उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं।