ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

‘गुंगी-बहरी हो चुकी है नीतीश-तेजस्वी की सरकार’ आंगनबाड़ी सेविका के समर्थन में सदन का बहिष्कार कर सड़क पर उतरी बीजेपी

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने व

‘गुंगी-बहरी हो चुकी है नीतीश-तेजस्वी की सरकार’ आंगनबाड़ी सेविका के समर्थन में सदन का बहिष्कार कर सड़क पर उतरी बीजेपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने विधानसभा का घेराव कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए उनके मानदेय को बढ़ाने की मांग सरकार से जोरदार तरीके से की। इसको लेकर विधानसभा में भारी हंगामा होता रहा। बाद में बीजेपी और एनडीए के विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।


सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए बीजेपी और एनडीए के विधायक आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के समर्थन में सड़क पर उतर गए और सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। बीजेपी का कहना था कि सरकार द्वारा सेविका और सहायिका को दी जा रही राशि नाकाफी है ऐसे में सरकार उनका मानदेय कम से कम दस हजार रुपए करे। बीजेपी विधायक लखेन्द्र पासवान ने कहा कि नीतीश तेजस्वी की सरकार गुंगी और बहरी हो चुकी है।


उन्होंने कहा कि सदन में आज एनडीए के विधायकों ने जब आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की बात रखी लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार के लोग उसे सुनने को तैयार नहीं हैं। इसलिए बीजेपी और एनडीए के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया और आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के समर्थन में सड़क पर उतरने जा रहे हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि अभी जो भी पैसा और पोशाहार की राशि मिल रही है वह केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है। बिहार सरकार से मांग के है वह भी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को कम से कम 10 हजार रुपए मानदेय दे।


आपको बताते चलें कि, पांच सूत्री मांगो को लेकर बिहार की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने बिहार विधानसभा के सामने हंगामा किया। महिलाएं विधानसभा का घेराव करने जा रही थीं। उनका हुजूम विधानसभा के करीब पहुंच चुका था। लेकिन पुलिस ने रोक दिया। उसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया। ऐसे में अब ये आंगनबाड़ी सेविका राजधानी के डाकबंगला चौराहे के पास पहुंच गई है और वहां प्रदर्शन कर रहे है, जहां भाजपा के विधायक और पार्षद उनसे मिलने पहुंचे हैं।