ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नीतीश–तेजस्वी सरकार के नए मंत्रियों को मिला बंगला, जानिए.. किस आवास में कौन रहेंगे

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन और महागठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद अब नए मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को इससे

नीतीश–तेजस्वी सरकार के नए मंत्रियों को मिला बंगला, जानिए.. किस आवास में कौन रहेंगे
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन और महागठबंधन सरकार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद अब नए मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा पुल के आवास मंत्रियों को आवंटित किए गए हैं। दो सरकारी बंगले ऐसे हैं जिसमें बीजेपी के पूर्व मंत्री रहते हैं। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार का बंगला अब छिन गया है। नंदकिशोर यादव फिलहाल तीन सर्कुलर रोड में रहते हैं, जो पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम को आवंटित किया गया है जबकि प्रेम कुमार के 2 स्टैंड रोड आवास को अब कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय के लिए आवंटित किया गया है। 


कुल 15 नए मंत्रियों को आवास आवंटित किया गया है। आपको बता दें कि जेडीयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को छोड़ दें तो आरजेडी और कांग्रेस के 19 नए मंत्री बने हैं और जेडीयू के साथ साथ के सभी मंत्रियों को पहले से ही आवास मिले हुए हैं। आरजेडी और कांग्रेस कोटे से बने 19 में से 15 मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिया गया है, इसमें तीन ऐसे मंत्री भी हैं जिनको गर्दनीबाग में बनाए गए नया बंगला को आवंटित किया गया है।


किसे कौन सा मिला बंगला?

पर्यवावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव : 3 स्टैंड रोड

पशु एवं मतस्य संसाधन मंत्री मो. अफाक आलम : हार्डिंग रोड 20ए 

पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत : 17 हार्डिंग रोड

पीएचईडी मंत्री ललित कुमार यादव : 43 हार्डिंग रोड

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ : 3 ट्रेलर रोड 

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर : 12 बेली रोड (नेहरू पथ)

पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी : 41 हार्डिंग रोड

कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय : 2 स्टैंड रोड 

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह : 4 स्टैंड रोड

गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद : 39 हार्डिंग रोड

आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज : 3/20 टाइप जी डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग 

सूचना प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी : 21 हार्डिंग रोड

पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम: 3 सर्कुलर रोड

पटना विधि मंत्री कार्तिक कुमार : 1/20 टाइप जी डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग

श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम : 2/20- टाइप जी डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग