ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

नीतीश सरकार सरकारी कर्मियों की दिवाली करेगी रोशन, पहले मिल जायेगा वेतन

PATNA : नीतीश सरकार ने सरकारी सेवकों को दिवाली के पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में पहले ही वृद्धि का ऐलान कर दिया था और अब इस महीने की सैलरी भी दिवाली के

नीतीश सरकार सरकारी कर्मियों की दिवाली करेगी रोशन, पहले मिल जायेगा वेतन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने सरकारी सेवकों को दिवाली के पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में पहले ही वृद्धि का ऐलान कर दिया था और अब इस महीने की सैलरी भी दिवाली के पहले सरकारी सेवकों को दे दी जाएगी। त्योहार को देखते हुए इस बार सरकार ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया 20 अक्टूबर से ही शुरू करने का फैसला किया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद वित्त विभाग के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए थे। सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा राज्य के 4 लाख से अधिक के कर्मियों को मिलेगा महीने के अंतिम हफ्ते में पड़ रही दिवाली के त्यौहार में उन्हें कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


आपको बता दें कि पिछले महीने भी बिहार में सरकारी सेवकों को का वेतन भुगतान जल्द कर दिया गया था। पिछली दफा दशहरे के त्योहार को देखते हुए सरकारी कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया जल्दी शुरू की गई थी। नियमों के मुताबिक के अंतिम वर्किंग डे पर वेतन भुगतान होता था लेकिन पहले दशहरा और अब दिवाली के पहले सरकारी सेवकों को सैलरी मिल जाएगी।


बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि हमने सरकारी सेवकों की जरूरतों को देखते हुए जल्द वेतन भुगतान का फैसला किया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में पहल की है इस महीने समय से 10 दिन पहले ही राज्य के सरकारी सेवकों को वेतन दिया जाएगा।

टैग्स