ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश सरकार ने कराई जेपी नड्डा की फजीहत, पटना यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कम होने की वजह से झेलना पड़ा विरोध

PATNA : बिहार दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की फजीहत उनके ही गठबंधन वाली सरकार ने करा दी है। बीजेपी बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल है। इसके बावजूद

नीतीश सरकार ने कराई जेपी नड्डा की फजीहत, पटना यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कम होने की वजह से झेलना पड़ा विरोध
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की फजीहत उनके ही गठबंधन वाली सरकार ने करा दी है। बीजेपी बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल है। इसके बावजूद नीतीश सरकार जेपी नड्डा की सुरक्षा का पूरा इंतजाम नहीं रख पाई। 


दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। आइसा से जुड़े छात्रों ने उन्हें काला झंडा दिखाया और थोड़ी देर के लिए जेपी नड्डा की सुरक्षा पर खतरा भी बनाया। इस दौरान जो सुरक्षाकर्मी वहां तैनात थे। वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। जेपी नड्डा के सुरक्षाकर्मियों ने ही हालात को संभाला। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को जानने के बावजूद सुरक्षा का पूरा इंतजाम क्यों नहीं रखा गया? क्या बिहार की खुफिया एजेंसियों को इस बात की भनक नहीं लगी कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध हो सकता है?


एक तरफ जहां बीजेपी बड़े आयोजन के साथ बिहार की जमीन से बड़ी सुर्खियां बटोर रही है। तो वहीं इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना यूनिवर्सिटी में विरोध अचानक से चर्चा में आ गया। पटना पुलिस और प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को क्या इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस तरह का विरोध हो सकता है? यह एक बड़ा सवाल है। साथ ही साथ राज्य सरकार का सूचना तंत्र और गृह विभाग जो खुद मुख्यमंत्री के पास है। वह इस मामले में कितना सतर्क था। इसे लेकर भी अब बीजेपी के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं।