ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

नीतीश सरकार ने दिया अंडा, देखिए लालू का सियासी फंडा

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। लालू ने ट्वीट 'बम' फोड़ते हुए नीतीश सरकार को जीरो बटा अंडा दिया है। लालू

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। लालू ने ट्वीट 'बम' फोड़ते हुए नीतीश सरकार को जीरो बटा अंडा दिया है। लालू यादव ने कहा कि  नीतीश सरकार के सुशासन की पोल खुद नीति आयोग और केन्द्र सरकार ने ही खोल दिया है।


लालू यादव ने नीति आयोग के आंकड़ों के हवाले से ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीति आयोग और केंद्र सरकार ने नीतीश के कुशासन को पूरे देश मे फिसड्डी साबित करते हुए ज़ीरो बट्टा अंडा दिया है।तनिक उनसे भी चेक कर लो अपने 15 साल का हिसाब। करिएगा या ख़ाली पोस्टर मे ही फड़फड़ाइयेगा? जब पंख ना हो तो उड़ने की ज़िद नहीं करते, बेकार गिर पड़ घायल हो जाएंगे,क्या फ़ायदा।



बिहार में जारी सियासी पोस्टर वार में अब लालू यादव भी कूद पड़े हैं। ये बयान उसी पोस्टर के परिपेक्ष्य में दिया गया है जिसमें जेडीयू की तरफ से 15 साल बनाम 15 साल का जिक्र करते हुए लगाया गया था और आरजेडी को बहस की खुली चुनौती दी गयी थी।पोस्टर में लालू के दौरान शासन के दौरान कथित जंगलराज को दिखाया गया था वहीं नीतीश राज में अमन, चैन और सुशासन को उकेरा गया था। तस्वीरों के जरिए नये साल में प्रवेश करते ही चुनावी वर्ष में करारा हमला बोला था।


इससे पहले राजद ने शुक्रवार की सुबह नीति आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाकर केंद्र की एनडीए और राज्य की  जदयू नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर पोस्टर अटैक किया था। राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर में केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की असफलताओं को व्यंग्य के रूप में दर्शाया गया ।   होर्डिंग पर राजद ने अपनी पहचान भी जाहिर की थी।


बता दें कि नीति आयोग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सबसे ज्यादा खराब है। 2015-16 की तुलना में इस बार और बिगड़ गई है। नीति आयोग की हेल्थ इंडेक्स-2019 रिपोर्ट में 21 राज्यों की स्वास्थ्य सुविधाओं का आंकलन किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश 2015-16 में निचले पायदान पर था, वह इस बार भी उसी स्थान पर टिका हुआ है। वहीं, बिहार एक रैंक नीचे खिसक गया है।


टैग्स