ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

नीतीश सरकार में बढ़ा फसाद : मदन सहनी के समर्थन में उतरे मंत्री नीरज बबलू, कहा.. अधिकारियों की मनमानी खत्म हो

PATNA : नीतीश सरकार में अफसरशाही के आरोप को लेकर अब बड़ा फसाद खड़ा हो गया है. मंत्री मदन सहनी के समर्थन में बीजेपी कोटे के मंत्री नीरज कुमार बबलू भी उतर गए हैं. मंत्री नीरज कु

नीतीश सरकार में बढ़ा फसाद : मदन सहनी के समर्थन में उतरे मंत्री नीरज बबलू, कहा.. अधिकारियों की मनमानी खत्म हो
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार में अफसरशाही के आरोप को लेकर अब बड़ा फसाद खड़ा हो गया है. मंत्री मदन सहनी के समर्थन में बीजेपी कोटे के मंत्री नीरज कुमार बबलू भी उतर गए हैं. मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि इस मामले को मुख्यमंत्री गंभीरता से लें. उन्होंने कहा है कि अधिकारियों पर अगर मनमानी का आरोप लग रहा है तो मुख्यमंत्री को तत्काल इस बात का संज्ञान लेना चाहिए. 


मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि कभी-कभी ऐसा होता है कि अधिकारी मनमानी करते हैं. मैंने अपने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह मीडिया से बात ना करें. मंत्री नीरज बबलू ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और अफसरशाही कहीं से भी सरकार के लिए ठीक नहीं है. 


मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि सरकार के भले ही कई मंत्री नाराज ना हो लेकिन अगर कोई एक मंत्री भी नाराज हैं. तो यह सरकार के लिए अच्छी बात नहीं है. नीरज बबलू ने कहा है कि सरकार चलाना मंत्रियों का काम होता है. सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना भी मंत्रियों के अधिकार क्षेत्र में है और अगर मंत्रियों के अधिकार क्षेत्र का हनन होगा तो यह ठीक नहीं है. अगर कोई अधिकारी मंत्री को सपोर्ट नहीं कर रहा है. तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. इस मामले को तुरंत मुख्यमंत्री जी को गंभीरता से लेना चाहिए.


मंत्री नीरज बबलू ने कहा है कि कुछ मंत्री ऐसे हैं, जो नए आइडियाज के साथ काम करना चाहते हैं. लेकिन अगर अधिकारी सपोर्ट ना करें और पेंच फंसा कर काम में अड़ंगा लगाएं. तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी. नीरज बबलू ने कहा कि कहीं ना कहीं से ऐसी बात आती रहती है. अफसरशाही को ले करके अगर जेडीयू कोटे के मंत्री आरोप लगा रहे हैं. तो कहीं ना कहीं जरूर कोई बात होगी. वह बीजेपी कोटे से मंत्री हैं. अगर उनकी तरफ से कोई बात कही जाती तो संभव है. इस पर कोई और नजरिया लगाया जाता लेकिन जेडीयू के मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं.