ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

नीतीश पर BJP हमलावर: मोदी जी के नाम पर जीते, जनता कभी माफ नहीं करेगी: रविशंकर

PATNA: नीतीश कुमार पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी के नाम पर नीतीश कुमार जीते थे और आज जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने ब

 नीतीश पर BJP हमलावर: मोदी जी के नाम पर जीते, जनता कभी माफ नहीं करेगी: रविशंकर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी के नाम पर नीतीश कुमार जीते थे और आज जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। रविशंकर ने कहा कि यदि बीजेपी में परेशानी हो रही थी तब दो साल क्यों रूके? यह कदम पहले भी उठा सकते थे। नीतीश जी सत्ता का सुख लेंगे। मोदी जी के नाम पर जीत का आनंद लेंगे। उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।


बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी अहम इसलिए रहा कि जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया। अब जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गयी है। नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश के इस कदम पर उनके पुराने साथी आरसीपी सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2020 में एनडीए के पक्ष में वोट दिये थे इस जनादेश के साथ विश्वासघात हुआ है। 


जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा कि बिहार की जनता के द्वारा NDA के पक्ष में दिए गए 2020 के जनादेश के साथ विश्वासघात ! 


वहीं बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला कहा कि बीजेपी के साथ धोखा हुआ है। हम लालू राज के खिलाफ साथ लड़े थे। हमें लालू राज के खिलाफ जनादेश मिला था। मंगल पांडेय ने कहा कि बीजेपी अब बिहार की जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगी। नीतीश कुमार का लालू के साथ मिलना जनता के साथ धोखा है।