ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश, आज शाम सबकुछ हो जाएगा क्लियर..हम उसी में लगे हुए हैं

PATNA: बिहार विधान परिषद में एमएलसी की 11 सीटें रिक्त थी। राज्यसभा की तरह विधान परिषद चुनाव में भी मतदान की नौबत नहीं आई। सभी 11 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिसम

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश, आज शाम सबकुछ हो जाएगा क्लियर..हम उसी में लगे हुए हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद में एमएलसी की 11 सीटें रिक्त थी। राज्यसभा की तरह विधान परिषद चुनाव में भी मतदान की नौबत नहीं आई। सभी 11 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिसमें एनडीए के 6 और महागठबंधन के 5 उम्मीदवारों के अलावे कोई 12 वां दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया जिसके कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 


सदन में पहुंचे नीतीश कुमार सहित तमाम उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अब्दुलबारी सिद्दीकी, मंगल पांडेय, खालिद अनवर, शशि यादव, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली, लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंंह, मंत्री संतोष कुमार सुमन जीत सर्टिफिकेट लेने विधानसभा पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जीत का सर्टिफिकेट राजद नेता भोला यादव ने लिया। 


राबड़ी देवी का सर्टिफिकेट लेने राजद नेता भोला यादव पहुंचे थे। किसी काम में व्यस्त रहने के कारण राबड़ी देवी जीत का सर्टिफिकेट लेने नहीं पहुंची थी। जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि जल्द सब कुछ हो जाएगा। 


नीतीश ने कहा कि रिजल्ट आ जाएगा..जल्दी होगा..सब सीच के बारे में खबर तुरंत आपलोगों को मिलेगा..हम उसमें लगे हुए हैं..नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आज शाम में सब क्लियर हो जाएगा चिंता मत कीजिए.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारा कर दिया है कि आज शाम ही सीट शेयरिंग और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो भी बातें है वो सब कुछ क्लियर हो जाएगा।