ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

नीतीश नहीं लालू हैं सदी के असली नायक! CM पर सुनील सिंह का तंज- ऐतिहासिक निर्णय का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे भांति-भांति के लोग

PATNA: बिहार में जातीय गणना पूरी होने के बाद अब आरक्षण का दायरा बढ़ गया है और राज्य में 75 फीसदी आरक्षण लागू हो गया है। इसको लेकर एक तरफ जहां जेडीयू अपनी पीठ थपथपा रही हो तो वहीं द

नीतीश नहीं लालू हैं सदी के असली नायक! CM पर सुनील सिंह का तंज- ऐतिहासिक निर्णय का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे भांति-भांति के लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में जातीय गणना पूरी होने के बाद अब आरक्षण का दायरा बढ़ गया है और राज्य में 75 फीसदी आरक्षण लागू हो गया है। इसको लेकर एक तरफ जहां जेडीयू अपनी पीठ थपथपा रही हो तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी इसे लालू की कोशिश का नतीजा बता रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आए दिन हमला बोलने वाले लालू परिवार के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने एक बार फिर इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।


दरअसल, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने लालू के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तंज किया है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दिल्ली जाने से पहले लालू और सुनील सिंह की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद लालू प्रसाद बुधवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली जाने से पहले लालू ने एयरपोर्ट पर कहा था कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।


इसके तुरंत बाद सुनील सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बिहार में जातीय गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बल्कि लालू को असली नायक बताया है। सुनील सिंह ने लिखा कि, ‘करोड़ों आमजनों के दिलों में बसने वाले और मुझे नाम और पहचान देने वाले मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय लालू प्रसाद के साथ सुखद क्षण!’ 


आरजेडी एमएलसी ने आगे लिखा, ‘जातीय आधारित गणना को अंजाम तक पहुंचाने और राज्य में 75% आरक्षण का असली स्वरूप प्रदान करा कर अमलीजामा पहनाने वाले सदी के असली नायक! यद्यपि बाजार में भांति-भांति नाना प्रकार के पुरुष और महापुरूष विज्ञापन प्रकाशित करा कर इस ऐतिहासिक निर्णय का सेहरा लेने पर तुले हुए हैं! "खैर पब्लिक है, सब जानती है" वैसे उपरोक्त कथन पार्टी के समर्पित सिपाही के रुप में मेरी स्वयं की अभिव्यक्ति है’।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता