ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश को पीएम मटेरियल बताने वाला प्रस्ताव लेकर आए थे कुशवाहा, आज सुबह केसी त्यागी मिलने पहुंच गए

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताये जाने वाला प्रस्ताव जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लाने वाले उपेंद्र कुशवाहा अचानक से पार्टी के केंद्र मे

नीतीश को पीएम मटेरियल बताने वाला प्रस्ताव लेकर आए थे कुशवाहा, आज सुबह केसी त्यागी मिलने पहुंच गए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताये जाने वाला प्रस्ताव जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लाने वाले उपेंद्र कुशवाहा अचानक से पार्टी के केंद्र में आ गए हैं. उपेंद्र कुशवाहा का कदर धीरे-धीरे बड़ा होने लगा है. उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खुद कई बार कुशवाहा के आवास जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं. लेकिन अब जो ताजा खबर सामने आ रही है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करने पहुंचे हैं.


गौरतलब हो कि बीते दिन नीतीश के नये सेनापति उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव लेकर आये कि सीएम नीतीश पीएम मटेरियल हैं. नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के योग्य नेता हैं, इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर लिया गया. हालांकि बाद में प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि जेडीयू की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है लेकिन कि नीतीश प्रधानमंत्री पद के लिए दूर-दूर तक उम्मीदवार नहीं हैं.


केसी त्यागी राष्ट्रीय परिषद की बैठक की जानकारी प्रेस को दे ही रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा बाहर निकले. उपेंद्र कुशवाहा ने ही केसी त्यागी की पोल खोल दी. कुशवाहा ने कहा “हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया गया है कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. मैंने पार्टी की बैठक में प्रस्ताव रखा था औऱ उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के तमाम गुण हैं. लोगों में कोई कंफ्यूजन न रहे इस कारण ही राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया गया.”


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. ये बात जब हम बोलते हैं तो कुछ लोगों को बुरा लगता है. उन्हें बुरा लगता है तो लगे. हमारी पार्टी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. राष्ट्रीय परिषद ने एक स्वर से ये प्रस्ताव पारित कर दिया है.