ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नीतीश की वर्चुअल रैली कल, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे शंखनाद

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को जेडीयू के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार कल वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं और

नीतीश की वर्चुअल रैली कल, विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे शंखनाद
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को जेडीयू के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार कल वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं और इसे चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। जेडीयू अध्यक्ष कि यह वर्चुअल रैली पिछले महीने ही होने वाली थी लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जेडीयू पूरे दमखम के साथ नीतीश की वर्चुअल रैली को सफल बनाने में जुट गया है। 


जेडीयू ने नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को 'निश्चय संवाद' का नाम दिया है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। रैली भले ही वर्चुअल हो लेकिन राजधानी समेत राज्य के अलग-अलग शहरों में पोस्टर और बैनर एक्चुअल रैली के तौर पर लगाए गए हैं। जेडीयू मुख्यालय की तरफ से रैली में जुड़ने के लिए लगातार लिंक शेयर किया जा रहा है। पार्टी की सभी इकाईयों के नेता अपने-अपने पदाधिकारियों को इस लिंक के जरिए लोगों को जोड़ने का टास्क दे रहे हैं। राज्य भर में नीतीश कुमार की इस वर्चुअल दिल्ली के प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने का भी इंतजाम किया गया है। जहां कहीं भी एलईडी स्क्रीन पर रैली का प्रसारण किया जाएगा वहां लोगों के बैठने का भी इंतजाम किया जा रहा है। 


जेडीयू ने नीतीश कुमार की इस वर्चुअल रैली में 10 लाख लोगों के जुड़ने का दावा किया है। नीतीश की वर्चुअल रैली के सीधे प्रसारण के लिए बजाप्ता एक वेबसाइट भी लांच की गई है। इस वेबसाइट के जरिए ही नीतीश कुमार का संबोधन प्रसारित किया जाएगा हालांकि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे शेयर किया जाएगा। कोरोना काल को देखते हुए चुनावी शंखनाद एक्चुअल रैली की बजाय वर्चुअल तरीके से होने जा रहा है और जेडीयू इसमें कोई कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहा है। रैली के पहले आज वर्चुअल सिस्टम का अंतिम ट्रायल किया जाएगा।

टैग्स