ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश की मुस्कुराहट का राज क्या है? पीएम मोदी ने मिलने का वक़्त दे दिया!

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार ने तकरीबन 15 दिन पहले पत्र लिखा था. 4 अगस्त को सीएम नीतीश का लेटर प्रधानमंत्री को गया था. लेकिन अब तक ना तो

नीतीश की मुस्कुराहट का राज क्या है? पीएम मोदी ने मिलने का वक़्त दे दिया!
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार ने तकरीबन 15 दिन पहले पत्र लिखा था. 4 अगस्त को सीएम नीतीश का लेटर प्रधानमंत्री को गया था. लेकिन अब तक ना तो पत्र का कोई जवाब आया और ना ही मुख्यमंत्री को मिलने का वक्त ही.


नीतीश कुमार से अब तक इस मसले पर जब भी सवाल किया गया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. लेकिन आज पीएम को लिखे लेटर पर सीएम नीतीश की मुस्कुराहट बड़ी अजीबो-गरीब दिखी. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद सीएम नीतीश जब वापस पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मीडिया उनसे बातचीत की. इसी दौरान नीतीश से यह सवाल भी हुआ कि क्या केंद्र सरकार की तरफ से लेटर का कोई जवाब मिला है. सीएम अपनी बात पूरी कर आगे बढ़ चुके थे. लेकिन सवाल सुनते ही पीछे की ओर वापस लौटे और मुस्कुराते हुए कहा कि 'बहुत जल्द आप लोगों को खबर मिलेगी.'


सीएम नीतीश की मुस्कुराहट और जिस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने पर सवाल को लेकर जवाब दिया. उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को मिलने का वक्त दे दिया है. अब तक नीतीश यही कहते रहे हैं कि उन्हें पत्र के जवाब का इंतजार है. लेकिन अब नीतीश ने जिस तरह मीडिया को भरोसा दिया कि जल्द ही उन्हें खबर लग जाएगी. वह इस बात का संकेत माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से नीतीश कुमार को मिलने का वक्त अगर मिल चुका है. तो इसकी जानकारी भी जल्द सामने आ सकती है.


आपको बता दें कि पिछले दिनों नीतीश कुमार के कार्यालय से इस बात की जानकारी साझा की गई थी कि प्रधानमंत्री को सीएम नीतीश का लेटर मिल चुका है. सीएम नीतीश ने खुद भी सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम के बाद इसकी पुष्टि की थी.