ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

नीतीश की मर्जी के बगैर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुए थे RCP, ललन सिंह बोले.. दूसरा चिराग खड़ा करने की साजिश हो रही थी

PATNA: पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के जेडीयू से इस्तीफे के बाद आज मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। आरसीपी सिंह का जवाब

नीतीश की मर्जी के बगैर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुए थे RCP, ललन सिंह बोले.. दूसरा चिराग खड़ा करने की साजिश हो रही थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के जेडीयू से इस्तीफे के बाद आज मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। आरसीपी सिंह का जवाब देने के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे ललन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। 


ललन सिंह ने कहा है कि आरसीपी सिंह बगैर नीतीश कुमार की सहमति के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हो गए थे। नीतीश कुमार इस बात का खंडन करते तो अच्छा नहीं लगता। लिहाजा वह चुप रह गए लेकिन अब पार्टी ने तय किया है कि साल 2019 के स्टैंड पर कायम रहते हुए केंद्रीय कैबिनेट में शामिल ना हुआ जाए।


ललन सिंह ने कहा कि वक्त आने पर वह बताएंगे कि पार्टी के अंदर कौन सी साजिश चल रही थी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह जरूर कहा कि चिराग पासवान की तरह जेडीयू के खिलाफ एक और साजिश चल रही थी। आरसीपी सिंह के जेडीयू से इस्तीफे पर ललन सिंह ने कहा कि अब वह जहां जाएं उनकी मर्जी लेकिन हकीकत यह है कि जेडीयू में रहने के बावजूद भी उनका मन कहीं और लगा हुआ था।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कहां से खडयंत्र हुआ और कैसे-कैसे खडयंत्र हुआ यह हम सबकों पता है। अभी ट्रेलर देखिए पूरी पिक्चर अभी बाकी है थोड़ा इंतजार कीजिए। आरसीपी सिंह का तन यहां था लेकिन मन कही और था। यदि मन यहां रहता तो पार्टी को मजबूत करने में वे समय लगाते। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अपने केयर टेकर को पूर्ण अधिकार देते हैं। इसी तरह जब आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था तब उन्होंने किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया। पूरा अधिकारी दिया लेकिन राज्यसभा का   टिकट नहीं मिला तब से परेशान चल रहे थे। उनकों थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। पार्टी ने दूसरे को भी मौका दिया।

संबंधित खबरें

नीतीश की मर्जी के बगैर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुए… | FirstBihar