ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

नीतीश की जीवनी पर आधारित पुस्तक का लालू ने किया लोकार्पण, कहा..चारों तरफ डाका डाल रहे नरेंद्र मोदी

PATNA: 'अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश' नामक पुस्तक का विमोचन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर आधारित इस किताब को लेखक

नीतीश की जीवनी पर आधारित पुस्तक का लालू ने किया लोकार्पण, कहा..चारों तरफ डाका डाल रहे नरेंद्र मोदी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 'अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश' नामक पुस्तक का विमोचन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर आधारित इस किताब को लेखक उदयकांत मिश्रा ने लिखी है। पटना के ज्ञान भवन में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर राजद सुप्रीमों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि चारों तरफ नरेंद्र मोदी डाका डाल रहे हैं। 


लालू ने कहा कि हमारे अभिन्न मित्र छोटे भाई नीतीश कुमार के ऊपर उदयकांत जी ने पुस्तक लिखी है और मुझे लोकार्पण करने का मौका दिया है। यह भी ऐसे समय में यह हो रहा जब हमारा देश टूट रहा है। देश बिखर रहा है लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। नरेंद्र मोदी चारों तरफ डाका डाल रहे है।


लालू ने कहा कि हाल ही में हमने देखा कि महाराष्ट्र में देश के बड़े नेता शरद पवार बिहार में आए थे। हमलोगों ने उन्हें पटना बुलाया था। तब कहा था कि सभी लोगों को इकट्ठा होना चाहिए और नरेंद्र मोदी को बिल्कुल निस्ताबुत करके बाहर कर देना चाहिए। राम और रहीम के वंदो के बीच बीजेपी ने नफरत की दिवार खड़ा किया है। 


हमारे देश के संविधान पर खतरे हो रहे है। नरेंद्र मोदी से बड़ा भष्टाचारी कौन हो सकता है। नरेंद्र मोदी आरक्षण पर ख़तरा पैदा कर रहे हैं। एमएलए को खरीदना आम बात हो गयी है। महाराष्ट्र के बाद बिहार को तोड़ने की बात करने लगे। हमलोग एकजुट होकर देश के संविधान को मजबूत करेंगे। लालू ने कहा कि शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया। हमलोग एकजुट होकर भारत की रक्षा करेंगे। 


वही लालू ने कहा कि नीतीश कुमार बिलकुल साधारण घर से निकले हुए नेता है। इनके पिता जी वैद्य थे। सभी लोकसभा से लेकर विधानसभा तक जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु केबाद नेता विरोधी दल का पद खाली हो गया था नीतीश कुमार ने मेरे पक्ष में खड़ा होकर नेता विरोधी दल मुझे बनाया। तब से हमलोग साथ साथ काम कर रहे हैं एकजुट है। चर्चा लोग कर रहा है कि बिहार में एमपी लोगों को तोड़ दिया जाएगा। 


राजद सुप्रीमो ने कहा कि बिहार को हिलने डुलने तक नहीं देंगे बल्कि जो इस फिराक में हैं उनके सफ़ाए की शुरुआत बिहार से ही होगी। लालू ने कहा कि महाराष्ट्र के बाद बिहार पर ज़ोर लगा रहा है, बिहार में उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाया जाता है यहाँ क्या करोगे? देश नफ़रत फैलाने का काम किया जा रहा है हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे, भारत की रक्षा करेंगे। उन्होंने लोगों को समय निकालकर इस किताब को पढ़ने की अपील की। 

टैग्स