ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नीतीश के साथ नहीं रह सकता स्वाभिमानी व्यक्ति: संतोष सुमन के इस्तीफे पर बोली बीजेपी, कहा- अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते मुख्यमंत्री

PATNA: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस्तीफे के बाद संतोष मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हम का जेडीयू में विलय करने का

नीतीश के साथ नहीं रह सकता स्वाभिमानी व्यक्ति: संतोष सुमन के इस्तीफे पर बोली बीजेपी, कहा- अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस्तीफे के बाद संतोष मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हम का जेडीयू में विलय करने का दबाव बना रहे थे। उधर जेडीयू का कहना है कि मांझी जैसे लोग आते-जाते रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। संतोष सुमन के इस्तीफा पर बीजेपी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते हैं। 


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को यह शपथ लेना पड़ रहा था कि वे नीतीश के साथ हैं उसके बाद भी मांझी पर विलय के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। नीतीश की सरकार में दलितों को शोषण किया जा रहा है। अपने अहंकार के कारण नीतीश कुमार सहयोगी दलों का सम्मान नहीं करते हैं। जिसके पास अगर थोड़ा सा भी स्वाभिमान होगा वह नीतीश कुमार के साथ नहीं रहेगा।


वहीं मांझी के एनडीए के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ सभी दलों की बात बनती रही है। बिहार की कोई ऐसी पार्टी नहीं हो जो बीजेपी से सहयोग से सत्ता के शीखर तक नहीं पहुंची हो। आरजेडी हो या जेडीयू बीजेपी ने सभी का चाणक्य बनकर सहयोग किया। बीजेपी सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में सुसाशन लाने की लड़ाई लड़ती है। बीजेपी ने हमेशा चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त बनाने का काम किया लेकिन ये नकली चंद्रगुप्त निकले। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने के बजाए उन्होंने जंगलराज लाने का काम किया और उसे जनता राज का नाम दे दिया। महागठबंधन की डूबती हुई नाव से जान बचाने के लिए लोग अब भाग रहे हैं। मांझी के पहले भी कई लोगों ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया और अभी बहुत से लोग नीतीश का साथ छोड़ेंगे।