ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

नीतीश के सामने बीजेपी की 370 चुनौती, विरोध करने वालों को परिणाम भुगतना होगा

PATNA : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले पर बीजेपी की तरफ से पटना में जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकसद 370 पर लिए गए फैसले को लेकर लोगों के बीच जागरूकता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले पर बीजेपी की तरफ से पटना में जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मकसद 370 पर लिए गए फैसले को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का था लेकिन बीजेपी नेताओं के निशाने पर नीतीश कुमार भी आ गए। धारा 370 का विरोध करने पर बीजेपी नेताओं का गुस्सा ना केवल विपक्षी दलों के ऊपर फूटा बल्कि जेडीयू को भी उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य बीजेपी नेताओं की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि धारा 370 हटाए जाने के फैसले से कुछ लालची नेताओं को खुशी नहीं हुई है। ऐसे लालची नेता वोट की राजनीति करते हैं लिहाजा धारा 370 खत्म होने के बाद उन्हें तकलीफ हो रही है। 

अश्विनी चौबे के अलावे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी धारा 370 हटाने के फैसले का विरोध करने वालों पर जोरदार हमला बोला। नित्यानंद ने कहा कि धारा 370 पर केंद्र सरकार के फैसले का किसी भी रूप में विरोध करने वाले लोगों को जनता सबक सिखाएगी। ऐसे नेताओं को परिणाम भुगतने के लिए तैयार होना चाहिए। आपको बता दें कि एनडीए में रहने के बावजूद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने धारा 370 हटाए जाने कि केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया था। संसद के दोनों सदनों में जेडीयू के सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग करने की बजाय  वाक आउट किया था। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें