ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश के साथ खड़े होने की होड़, तारकिशोर प्रसाद और नित्यानंद राय में ठन गई

PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व संभाल रहे नेताओं के बीच जबरदस्त होड़ मची हुई है। मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े होने का है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नी

नीतीश के साथ खड़े होने की होड़, तारकिशोर प्रसाद और नित्यानंद राय में ठन गई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व संभाल रहे नेताओं के बीच जबरदस्त होड़ मची हुई है। मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े होने का है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन कराने विधानसभा पहुंचे थे लेकिन नामांकन दाखिल होने के बाद जब नीतीश कुमार के साथ बीजेपी नेता बाहर आए तो मुख्यमंत्री के बगल में खड़े होने को लेकर नेताओं में ठनती नजर आई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब विधानसभा पोर्टिको में निकले तो उनके साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी बाहर आए और वे नीतीश कुमार के साथ चलते हुए मीडिया के सामने खड़े हुए साथियों को नीतीश कुमार संबोधित करने वाले थे। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के ठीक पीछे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सामने आए लेकिन सरकार में पार्टी का नेतृत्व संभाल रहे तारकिशोर कहां मानने वाले थे। उन्होंने बगल में खड़ा होने के लिए कह दिया।


इस दौरान में तारकिशोर प्रसाद और नित्यानंद राय के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गया। नित्यानंद राय इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की तरफ मुखातिब हुए। संजय जयसवाल को भी उन्होंने आगे बुला लिया उन्हें भी नीतीश कुमार के बगल में खड़ा करने का प्रयास किया। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी वहीं खड़े नजर आए लेकिन तारकिशोर प्रसाद तस से मस नहीं हुए और नीतीश कुमार के साथ खड़े नजर आए। 


एनडीए के अंदर जो सियासी हलचल मची हुई है इसके बीच बीजेपी के नेता भी अपना पोजिशन बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। तारकिशोर प्रसाद और नित्यानंद राय के बीच हुआ वह सबने देखा उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि बिहार बीजेपी के नेतृत्व को लेकर भी अंदरूनी घमासान मची हुई है।