ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

नीतीश के मानसिक संतुलन को लेकर JDU नेता ने कही बड़ी बात, विरोधियों की दिमागी हालत के बार में भी बताया

PATNA: बीजेपी और उसके सहयोगी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की जरुरत है। विपक्ष के दावे को उस वक्त और मजबूती मिल

नीतीश के मानसिक संतुलन को लेकर JDU नेता ने कही बड़ी बात, विरोधियों की दिमागी हालत के बार में भी बताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी और उसके सहयोगी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की जरुरत है। विपक्ष के दावे को उस वक्त और मजबूती मिल गई जब शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम ने भरी सदन में अपना सेक्स ज्ञान दे दिया। फजीहत के बाद सीएम ने माफी मांगी और उसी दिन सदन में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भड़क गए। 


इन दोनों ही मुद्दों को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक आमने सामने हैं। एक तरफ जहां सरकार में शामिल दल मुख्यमंत्री का बचाव कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दल लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार मेंटल हो गए हैं और उन्हें इलाज की जरुरत है। विपक्षी दलों ने तो राज्यपाल से सीएम का मेडिकल टेस्ट कराने तक की मांग कर दी है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है।


केसी त्यागी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से जातिगत गणना के आंकड़े प्रचारित और प्रसारित किए हैं। उसको लेकर सीएम का तो नहीं लेकर बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का मानसिक संतुलन जरूर खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश का मानसिक संतुलन इतना ठीक और इतना टिकाऊ है कि 90 साल के बाद जो सामाजिक न्याय की टकटकी लगाए देख रही ताकतें थीं, उनके चेहरे पर एक विश्वास की झलक दिखाने लगी है।