ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश के खिलाफ तेजस्वी को नहीं मिला कांग्रेस का साथ... सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड में शामिल नहीं होंगे कांग्रेसी

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर तेजस्वी यादव महागठबंधन के बैनर तले नीतीश सरकार के विफलता के आकड़ों के साथ लेखा जोखा जारी करने वाले है. तेजस्वी याद

नीतीश के खिलाफ तेजस्वी को नहीं मिला कांग्रेस का साथ... सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड में शामिल नहीं होंगे कांग्रेसी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर तेजस्वी यादव महागठबंधन के बैनर तले नीतीश सरकार के विफलता के आकड़ों के साथ लेखा जोखा जारी करने वाले है. तेजस्वी यादव महागठबंधन के तरफ से NDA सरकार के खिलाफ जो रिपोर्ट कार्ड जारी करने जा रहे है, उससे अब कांग्रेस ने दूरी बना ली है. कांग्रेस का मानना है कि बिहार में अब महागठबंधन बचा ही नहीं है, उपचुनाव में ही टूट गया है. बता दें राजद ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस से दूरी बनाई है और राजद के पोस्टर पर वाम दल को जगह दी गई है. दूसरी तरफ अब कांग्रेस नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव का साथ देने से अब पीछे हटने का मूड बना ली है.


आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस और राजद के रिश्तों में दरार निकल कर सामने आई. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से दूरी बनानी शुरू कर दी. हालांकि जब भी मौका मिला राजद को कांग्रेस ने समर्थन देते हुए विरोध के कई मुद्दों पर एक साथ खड़े रहे. लेकिन अब नीतीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड जारी करने वाले तेजस्वी यादव ने पहले कांग्रेस को नहीं पूछा और अब कांग्रेस ने राजद से किनारा कर लिया है. 


तेजस्वी यादव विपक्षी गोलबंदी को लेकर भले ही देश भर में घूमकर दावे कर रहे हो लेकिन बिहार में महागठबंधन की अगुवाई करने वाली राजद अपने सहयोगी कांग्रेस को तवज्जो नहीं दे रही है. यहीं वजह है कि संपूर्ण क्रांति दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस को जगह नहीं दिया गया. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला किया कि वह भी नीतीश सरकार के खिलाफ राजद का साथ नहीं देगी.