ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : पटना के मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 9 एजेंटों पर मुहर लगाई है।नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए र

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना के मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 9 एजेंटों पर मुहर लगाई है।नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 को निरस्त करने का फैसला लिया है।


सरकार ने बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2013 के साथ-साथ संशोधन नियमावली 2016, 17 समेत अन्य नियमावलिओं को फिर से पुनर्जीवित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 469 करोड़ से ज्यादा की राशि की स्वीकृति दी है। 


सरकार ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी बियाडा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की भूमि के औद्योगिक लीज की दरों को भी निर्धारित किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अंदर तैनात चतुर्थवर्गीय कर्मियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं राज्य के बाहर इलाज के उपरांत अन्य सुविधा मुहैया कराने का फैसला भी आज के कैबिनेट में शामिल था इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई है।


सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के तहत एक और चिकित्सा पदाधिकारी को बर्खास्त करने का फैसला किया है। रेफरल अस्पताल मटिहानी बेगूसराय में तैनात रहे तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। वही राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार ने फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना के तहत ₹29 करोड़ 95 लाख की अग्रिम को स्वीकृति दी है। अब किसानों को डीजल अनुदान मिल पाएगा।