ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने पैसे लेकर किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, BJP विधायक ने ही खोल दी पोल

PATNA : जून महीने के आखिरी दिन बुधवार को सरकार के अलग-अलग विभाग में तकरीबन 2000 तबादले हुए. कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जहां अधिकारियों और अन्य कर्मियों के तबादले नहीं किए गए.

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने पैसे लेकर किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, BJP विधायक ने ही खोल दी पोल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जून महीने के आखिरी दिन बुधवार को सरकार के अलग-अलग विभाग में तकरीबन 2000 तबादले हुए. कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जहां अधिकारियों और अन्य कर्मियों के तबादले नहीं किए गए.  अब इन्हीं तबादलों को लेकर बिहार में नया सियासी बखेड़ा शुरू हो गया है. नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करने का आरोप लगा है. यह आरोप विपक्ष के किसी नेता ने नहीं बल्कि खुद बीजेपी के ही एक विधायक ने लगाया है. 


बाढ़ से बीजेपी के विधायक के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में नीतीश सरकार के मंत्रियों ने खूब पैसे बटोरे हैं. ज्ञानू का आरोप है कि बीजेपी के कोटे के मंत्रियों ने खूब पैसे लेकर तबादले किए. इस बारे में उन्हें अपने सूत्रों से जानकारी मिली है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से जब यह सवाल किया गया कि उनके पास यह आरोप लगाने का क्या आधार है. तो ज्ञानू ने कहा कि बीजेपी के एक नेता का 45 करोड़ वाला ऑडियो वायरल हो चुका है. उन्होंने एमएलसी देवेश कुमार के ऑडियो की तरफ इशारा किया. बीजेपी विधायक ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मांग की है कि वह ऐसे लोगों को मंत्री पद पर ना रहने दें जो पैसे के लिए पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं. 


कभी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विधायक रह चुके ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि सरकार में शामिल जेडियो कोटे के मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में कम शामिल रहे हैं. दरअसल उनको इस बात का डर है कि अगर नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी हो गई तो मुश्किल होगी. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कोटे के मंत्री खुलकर तबादले में पैसा कमा रहे हैं.