ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोले तेजप्रताप, जब नीतीश कुमार ही फेल हैं तब रिपोर्ट की तो बात ही छोड़ दीजिए..

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है। दिल्ली एम्स के आईसीयू में उन्हें रखा गया है। इस बात की जानकारी जब उनकी पत्नी राबड़ी देवी को हुई तो वे पटना एयरपोर्ट पहु

नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोले तेजप्रताप, जब नीतीश कुमार ही फेल हैं तब रिपोर्ट की तो बात ही छोड़ दीजिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है। दिल्ली एम्स के आईसीयू में उन्हें रखा गया है। इस बात की जानकारी जब उनकी पत्नी राबड़ी देवी को हुई तो वे पटना एयरपोर्ट पहुंच गयीं जहां से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। राबड़ी देवी को पटना एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उनके बड़े बेटे तेजप्रताप पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके पिता जी की तबीयत काफी खराब है अभी उनकी मां राबड़ी देवी दिल्ली गयीं हैं। पिता जी से मिलने वे भी दिल्ली जाएंगे।


पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शराब बंद कहां है शराब तो बिक ही रहा है। शराबबंदी में नीतीश कुमार फेल है। वही नीति आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि जब नीतीश कुमार ही फेल हैं तब रिपोर्ट की तो बात ही छोड़ दीजिए।


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहले बड़े बेटे तेज प्रताप के 10 नंबर आवास पर पहुंचीं थीं। जिसके बाद तेजप्रताप को लेकर राबड़ी पटना एयरपोर्ट के लिए निकल गयीं। मां को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद तेजप्रताप ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। तेजप्रताप ने इस दौरान शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार को घेरा। तेजप्रताप ने कहा कि शराब तो बिक ही रहा है बंद कहां है। 


टैग्स