ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

निषाद के बेटे ने नीतीश को बनाया सीएम, बोले मुकेश सहनी..जिसने मदद की उसी को आगे बढ़ने से रोका गया

PATNA: निषाद समाज को सही अर्थों में अभी तक आजादी नहीं मिल पाई है। यह कहना है कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का। उन्होंने कहा कि

निषाद के बेटे ने नीतीश को बनाया सीएम, बोले मुकेश सहनी..जिसने मदद की उसी को आगे बढ़ने से रोका गया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: निषाद समाज को सही अर्थों में अभी तक आजादी नहीं मिल पाई है। यह कहना है कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान में हमें अधिकार दिये वह अब तक नहीं मिले हैं। हैरानी की बात तो यह है कि निषाद समाज को दिल्ली और पश्चिम बंगाल में आरक्षण मिलता है लेकिन बिहार में इस जाति को आरक्षण से वंचित रखा गया है। 


’सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से पहचाने जाने वाले मुकेश सहनी ने पूर्वी चंपारण के मझौलिया प्रखंड स्थित माधोपुर मलाही टोला में इंडिया बैंक के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर बैंक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।


जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने निषाद समाज की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के 75 साल के बाद निषाद के बेटे की मदद से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। लेकिन निषाद के बेटे को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उसके चार विधायकों को खरीद लिया गया और उसे ही सरकार से बाहर कर दिया गया, जिसे हमलोगों ने बनाया था। 


उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को डर है कि अगर यह आगे बढेगा और अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा तो भविष्य में अपने दम पर भी सरकार बना लेगा। यही कारण है कि हमें समाप्त करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कष्ट झेलकर आगे बढ़ना है। उन्होेंने कहा कि आज यह हमारी ताकत है कि देश का कोई भी बड़ा नेता हमारे सामने झुकता है। 


उन्होंने कहा कि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य निषादों को आरक्षण मिले और बिहार का विकास हो। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के युवाओं को 10 हजार रुपये की नौकरी के लिए बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। इस स्थिति को हमें बदलना होगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर आपका साथ होगा तो यह संकल्प भी पूरा होगा और कुछ पैसों की खातिर बिहार से बाहर जाने वाले युवाओं का पलायन भी नहीं होगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें