ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

निखिल मंडल ने JDU के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, जानिए.. क्यों लिया बड़ा फैसला

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. निखिल मंडल ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है. उ

निखिल मंडल ने JDU के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, जानिए.. क्यों लिया बड़ा फैसला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. निखिल मंडल ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है. उनकी तरफ से इस्तीफे का लेटर जारी किया गया है.



निखिल मंडल साल 2016 से ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे और इस पद पर रहते हुए उन्होंने लगातार नीतीश कुमार की नीतियों को और पार्टी लाइन को मीडिया के बीच रखा. निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. निखिल मंडल ने विधानसभा का पिछला चुनाव जेडीयू के टिकट पर मधेपुरा से ही लड़ा था, लेकिन उन्हें आरजेडी के प्रोफेसर चंद्रशेखर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. बिहार में सियासी समीकरण बदलने के बाद जेडीयू और आरजेडी के सात सरकार में है और निखिल मंडल को शिकस्त देने वाले चंद्रशेखर अब बिहार के शिक्षा मंत्री हैं. निखिल मंडल लोकसभा का अगला चुनाव मधेपुरा से लड़ना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने अब तक इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं.



निखिल मंडल ने अपने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मधेपुरा में ज्यादा वक्त गुजारने की बात कही थी. निखिल मंडल पिछले कुछ वक्त से मधेपुरा में ही ज्यादा समय दे रहे हैं. ऐसे में उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन फर्स्ट बिहार को जानकार सूत्रों से जो खबर मिली है उसके मुताबिक जेडीयू और आरजेडी के बीच गठबंधन के बाद निखिल मंडल पिछले कुछ अर्से से असहज महसूस कर रहे थे. निखिल मंडल तेजस्वी यादव और लालू परिवार के ऊपर बेहद हमलावर रहे हैं लेकिन अब लालू परिवार को डिफेंड करना उनके लिए असहज हो रहा था. ऐसे में उन्होंने जेडीयू के प्रवक्ता पद से दूरी बनाने का फैसला किया है. जानकार मानते हैं कि निखिल मंडल किसी भी हाल में लालू यादव के परिवार को डिफरेंट नहीं कर सकते जो इस वक्त जेडीयू के ज्यादातर प्रवक्ताओं को करना पड़ा है. करप्शन को लेकर भी निखिल मंडल की सोच एडजेस्टेबल नहीं है यही वजह है कि उन्होंने शायद अपने पद से इस्तीफा दिया.

टैग्स