ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

NDA से बाहर होगी LJP, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का एलान, नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा नहीं करने वाले की जगह नहीं

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद बीजेपी ने बड़ा एलान किया है. आनन फानन में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चार लाइन का बयान दिया. उन

NDA से बाहर होगी LJP, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का एलान, नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा नहीं करने वाले की जगह नहीं
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद बीजेपी ने बड़ा एलान किया है. आनन फानन में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चार लाइन का बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में भरोसा नहीं रखने वाले की एनडीए में कोई जगह नहीं है.



बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आज दो मिनट के लिए मीडिया के सामने आये. चार लाइन का बयान पढ़ा. न किसी सवाल का जवाब दिया और ना ही कोई दूसरी बात की. उनके बयान का मसौदा पहले से तैयार था. उनके चेहरे से दबाव साफ दिख रहा था. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. जिसको भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है उनकी एनडीए में कोई जगह नहीं है. बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को बिहार में तीन-चौथाई सीट हासिल होगी.



नीतीश के आगे झुकी बीजेपी
सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने शर्त रख दी थी. आज सीएम आवास में बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच बैठक हुई थी. बैठक में नीतीश कुमार की ओर से साफ साफ कहा गया कि  लोजपा के बयानों से कई तरह का भ्रम फैल रहा है. जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है. लिहाजा बीजेपी स्पष्ट करे. बीजेपी जब तक लोजपा को लेकर अपना आधिकारिक स्टैंड स्पष्ट नहीं करती तब तक जेडीयू उसके साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेगी. 

जानकार सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने साफ साफ कह दिया था कि वे तब तक बीजेपी के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का एलान नहीं करेगी जब तक कि बीजेपी लोजपा को लेकर अपना स्टैंड नहीं करती. इसके बाद ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को दो मिनट के लिए प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट करना पडा.




टैग्स