ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

NDA संसदीय दल की बैठक में CM नीतीश ने लूटी महफ़िल, कहा - इस बार जो थोड़ा इधर-उधर हुआ है अगली बार सब खत्म हो जाएगा, राहुल- तेजस्वी को भी दिया झटका

PATNA : बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की शुक्रवार (7 जून) को बैठक चल रही है। इस बैठक में एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हैं। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रा

NDA संसदीय दल की बैठक में CM नीतीश ने लूटी महफ़िल, कहा - इस बार जो थोड़ा इधर-उधर हुआ है अगली बार सब खत्म हो जाएगा, राहुल- तेजस्वी को भी दिया झटका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की शुक्रवार (7 जून) को बैठक चल रही है। इस बैठक में एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हैं। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। उसके बाद इस बैठक में सबसे अधिक महफ़िल नीतीश कुमार ने लूट लिया। साथ ही नीतीश कुमार ने विपक्ष की उम्मीदों को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए, अब हम कहीं नहीं जाने वाले हैं। हम तो चाहते हैं कि पीएम मोदी रविवार के बदले आज ही शपथ ग्रहण कर लें।


इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर अपना समर्थन देता है। पीएम मोदी इस बार हर राज्य का जो कुछ भी बचा हुआ काम है, उसे पूरा करंगे। हम लोग खुले तौर पर इनके साथ रहेंगे। अब हम कहीं और जाने वाले नहीं हैं। अब तो जिस तरह से भी मोदी जी जो कहेंगे वैसा ही होगा।


इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि, इस बार जो थोड़ा इधर -उधर हो गया है, अगली बार वह सबकुछ समेट लिया जाएगा। सब हमलोग के पास आ जाएगा। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब तो बस यही कहना है कि देश में बहुत काम हुआ है और आगे भी होता रहेगा। बिहार में भी काम हुआ है और अब यही आशा है कि बचा हुआ भी काम अब हो ही जाएगा। हम तो यही चाहते हैं कि मोदी जी जो रविवार को शपथ लेने वाले हैं वह आज ही ले लें। खैर आपने रविवार का दिन तय किया है, तो वह भी अच्छा है।


नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो लोग इधर-उधर जीत गए हैं। वह सब लोग अगली बार हारेंगे। ये सब लोग (विपक्ष) बिना मतलब की बात कर रहे हैं। ये लोग कोई काम किए हैं क्या? आज तक उन्होंने कोई काम नहीं किया है। उन्होंने देश की कोई सेवा नहीं की है। इस बार मोदी को जो मौका मिला है, उससे उन लोगों के लिए आगे कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। देश और बिहार अब और आगे बढ़ेगा। बचा हुआ काम भी अब पूरा होगा।