ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सरकार गठन के लिए NDA की अहम बैठक कल, नीतीश का नेता चुना जाना तय

PATNA : बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए रविवार को कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। एनडीए की बैठक रविवार को बुलाई गई है इसमें सभी घटक दलों के नेता और विधायक के शामिल हो

सरकार गठन के लिए NDA की अहम बैठक कल, नीतीश का नेता चुना जाना तय
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए रविवार को कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। एनडीए की बैठक रविवार को बुलाई गई है इसमें सभी घटक दलों के नेता और विधायक के शामिल होंगे। इसी बैठक में सरकार गठन के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगेगी और औपचारिक घोषणा के बाद आगे की तैयारी की जाएगी। नई सरकार में कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा इसके लिए घटक दलों को किस फार्मूले के तहत हिस्सेदारी दी जाएगी इन सभी बातों पर भी फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि जब तक एनडीए की संयुक्त बैठक में आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं हो जाता तब तक वह शपथ ग्रहण के वक्त को लेकर कुछ भी नहीं कह सकते। 


दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाली बैठक में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में 74 सीट पर जीत हासिल हुए जबकि जनता दल यूनाइटेड को 43,  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 और सहयोगी वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं।  एनडीए के पास बहुमत से ज्यादा कुल आंकड़ा 125 का है और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी नीतीश सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। 


उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए की बैठक के बाद यह बात साफ हो जाएगी कि नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कब होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया था। राजभवन जाने से पहले नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई थी जिसमें 16वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की गई थी। राज्यपाल ने उन्हें अगली सरकार के गठन तक मंत्रियों समेत पद पर बने रहने को कहा है।

टैग्स