ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

NCP की तरह JDU में जल्द होगी बड़ी टूट! चिराग बोले- नीतीश ने दूसरे दलों को तोड़ा.. आज अपनी पार्टी टूटने के खौफ में हैं

PATNA: शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हुई बड़ी टूट के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के साथ साथ कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टी का दावा है कि एनसीपी की तरह है जेडीयू मे

NCP की तरह JDU में जल्द होगी बड़ी टूट! चिराग बोले- नीतीश ने दूसरे दलों को तोड़ा.. आज अपनी पार्टी टूटने के खौफ में हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: शरद पवार की पार्टी एनसीपी में हुई बड़ी टूट के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के साथ साथ कुशवाहा और चिराग पासवान की पार्टी का दावा है कि एनसीपी की तरह है जेडीयू में भी बहुत जल्द बड़ी टूट होने जा रही है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश को अपनी पार्टी टूटने का डर सता रहा है, इसलिए वे अपनी पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने सिर्फ दूसरे दलों को तोड़ने का काम किया आज उन्हें अपनी पार्टी की चिंता सता रही है।


चिराग ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से अपने विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं, यह उनके डर को ही दर्शाता है। जिस तरह का असंतोष जेडीयू के विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं में है, ऐसे हालात में नीतीश कुमार का डरना लाजमी भी है। उन्होंने कहा कि जेडीयू के सांसद और विधायक 2020 का चुनाव किसके खिलाफ लड़कर जीते हैं। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ थे तब उनके विधायकों और सासंदों ने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन आज जब नीतीश महागठबंधन के साथ आ गए हैं तो एक ही सीट पर कई दावेदार खड़े हो गए हैं। ऐसे में जेडीयू के विधायकों और सांसदों के बीच अपने भविष्य को लेकर चिंता है। 


उन्होंने कहा कि असंतोष के कारण जेडीयू के विधायक और सांसद दूसरे दलों के संपर्क में हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश के कई विधायक और सांसद उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। नीतीश कुमार की पार्टी में बहुत जल्द एक बड़ी टूट होने जा रही है। वहीं जेडीयू द्वारा यह आरोप लगाने पर कि बीजेपी छोटी पार्टियों को तोड़ रही है, इसपर चिराग ने कहा कि जिन लोगों ने खुद चिराग की पार्टी को तोड़ने का काम किया वे लोग ऐसी बाते ना ही करें तो ठीक होगा। जैसी करनी वैसी भरनी, आज नीतीश को अपनी पार्टी के टूटने के डर सता रहा है, जो दूसरों की पार्टी को अभी तक तोड़ते आए हैं। नीतीश कुमार ने जितनी पार्टियां तोड़ी और जितने नेताओं को अपमानित करने और धोखा देने का काम किया है उतना शायद ही किसी ने किया होगा।