ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नव चयनित 𝟵𝟰𝟲𝟵 स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का होगा वितरण, बक्सर और बेगूसराय को मेडिकल कॉलेज की सौगात

PATNA: युवाओं को नौकरी देने के वायदे को पूरा करने के लिए बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। करीब एक महीने पूर्व बिहार सरकार ने भू-राजस्व विभाग में 4325 राजस्व अधिकारियों को नियु

नव चयनित 𝟵𝟰𝟲𝟵 स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का होगा वितरण, बक्सर और बेगूसराय को मेडिकल कॉलेज की सौगात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: युवाओं को नौकरी देने के वायदे को पूरा करने के लिए बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। करीब एक महीने पूर्व बिहार सरकार ने भू-राजस्व विभाग में 4325 राजस्व अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटा था। उसके बाद पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। अब 9469 स्वास्थ्य कर्मियों के बीच 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरीये दी है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि कल शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, बिहार में नव चयनित 𝟵𝟰𝟲𝟵 स्वास्थ्य कर्मियों को ऐतिहासिक रूप से एक ही दिन नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। वहीं कल ही बक्सर और बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। 


गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सरकार ने 20 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने में सरकार लगी है और यह अब दिखाई भी देने लगा है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार बयान दे रहे हैं कि उनकी सरकार जनता और युवाओं से किये गये वादे को पूरा करने में लगी हैं। सभी विभागों में खाली पड़े पदों की सूची तैयार की जा रही है। 


पिछले दिनों राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 4325 राजस्व अधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था। वहीं मत्स्य विकास पदाधिकारियों और पशु चिकित्सा पदाधिकारियों की भी बहाली की गयी। अब सरकार 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है। 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे बापू सभागार, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र पटना में होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।


अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से तेजस्वी यादव ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आगे लिखा कि खुशी तब मिलती है जब आप दिल से जो कहते है उसे पूरा करते है। युवाओं की जय-जयकार, है खुशी अपार..बिहार की नई सरकार में, है नौकरियों की बहार..


उन्होंने यह भी बताया कि कल ही बक्सर एवं बेगूसराय जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। बेगूसराय में 515 करोड़ की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बनेगा। वहीं 515 करोड़ की लागत से ही बक्सर में बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास करेंगे।