ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

नरेंद्र मोदी को ललकारने के लिए इसी साल मैदान में उतरेंगे नीतीश: उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे इलाके में करेंगे रैली

LUCKNOW : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच नयी खबर सामने आय़ी है. नीतीश कुमार इसी साल नरेंद्र

नरेंद्र मोदी को ललकारने के लिए इसी साल मैदान में उतरेंगे नीतीश: उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे इलाके में करेंगे रैली
Editor
3 मिनट

LUCKNOW : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच नयी खबर सामने आय़ी है. नीतीश कुमार इसी साल नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरेंगे. वे उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी के आस-पास जेडीयू की रैली करेंगे. इस रैली के जरिये नीतीश अपनी ताकत दिखायेंगे और प्रधानमंत्री को सीधी चुनौती देंगे.


जनता दल यूनाइटेड की उत्तर प्रदेश इकाई ने मिर्जापुर या जौनपुर में इसी साल नवंबर से दिसंबर के बीच बड़ी रैली करने का एलान किया है. यूपी जेडीयू ने कहा है कि इस रैली को नीतीश कुमार के साथ पार्टी के दूसरे बड़े नेता संबोधित करेंगे. कोशिश की जा रही है कि जेडीयू की इस रैली में दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हों. 


सपा से तालमेल की कोशिश

जेडीयू की यूपी इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा है कि चुनावी गठबंधन के लिए उनकी पार्टी की बातचीत समाजवादी पार्टी से चल रही है. पिछले 6 सितंबर को दिल्ली में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के बीच तालमेल पर चर्चा हुई थी. नीतीश और अखिलेश दोनों ने इस पर सहमति जतायी थी. अनूप सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी में जेडीयू से तालमेल को लेकर सकारात्मक संकेत दिये हैं. 


अखिलेश को भी रैली में आने का न्योता

यूपी जेडीयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि वे 24 सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में जेडीयू औऱ समाजवादी पार्टी के बीच तालमेल पर चर्चा होगी. अनूप सिंह पटेल ने कहा कि वे अखिलेश यादव को नवबंर-दिसंबर में होने वाली जेडीयू की रैली में आने का न्योता भी देंगे. 


नीतीश को यूपी से चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू

यूपी जेडीयू ने कहा है कि उसने अपनी पार्टी के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश से 2024 का चुनाव लड़वाने की तैयारी शुरू कर दी है. यूपी जेडीयू ने नीतीश कुमार को फूलपुर के साथ साथ मिर्जापुर या अंबेडकर नगर से चुनाव लडवाने का प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा है. इन सीटों पर नीतीश कुमार की जाति यानि कुर्मी वोटरों की अच्छी खासी तादाद है. यूपी जेडीयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है. इसके साथ ही वैसे सारे लोकसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटी बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है जहां जेडीयू के आधार वोटरों की तादाद अच्छी खासी है.

संबंधित खबरें