ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नालंदा में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, नीतीश के खिलाफ जमकर लगे नारे

NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में एक बार फिर हंगामा हुआ है। ये हंगामा कहीं और नहीं बल्कि सीएम के गृह जिला नालंदा में हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार आज एक

नालंदा में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, नीतीश के खिलाफ जमकर लगे नारे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में एक बार फिर हंगामा हुआ है। ये हंगामा कहीं और नहीं बल्कि सीएम के गृह जिला नालंदा में हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार आज एक कार्यक्रम के तहत एकंगरसराय प्रखंड के कोसियावा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने रामनंदन प्रसाद सिंह उर्फ रामबाबू की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान ओरियावा पंचायत से आये लोगों ने हत्यारा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। 



दरअसल, ये मामला पिछले 19 अक्टूबर का ही है, जब बदराबाद गांव के निर्मल कुमार भारती का शव इमली के पेड़ से झूलता हुआ मिला था। लोगों का आरोप है कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना को एक महीने से ज्यादा का वक्त गुज़र गया जिसके बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा फुट उठा है। उन्होंने सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान ही हंगामा कर दिया और अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराने की मांग की। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था। 



इस मामले को लेकर लॉ एंड ऑडर डीएसपी ने बताया कि नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला सामने आया था। युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। मामला एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत ओरियावां गांव का है। मृतक अभिकरण प्रसाद के 26 साल का बेटा निर्मल कुमार भारती था। इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। गुस्साए लोगों ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब बवाल किया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Raj Kumar

FirstBihar संवाददाता