ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मुश्किल घड़ी में भाग निकले सुशील मोदी, उनके सिक्योरिटी गार्ड को पप्पू यादव ने पहुंचाया पानी

PATNA : राजधानी में हुई भारी बारिश के कारण लोगों मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना के कई इलाकों में अभी भी कमर तक बारिश का पानी जमा है. राजेंद्र नगर इलाके में लोग

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी में हुई भारी बारिश के कारण लोगों मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना के कई इलाकों में अभी भी कमर तक बारिश का पानी जमा है. राजेंद्र नगर इलाके में लोगों को भोजन और पानी की किल्लत है. लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं. सरकार लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है. इसी बीच चर्चा का विषय ये बना हुआ है कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी अपने पड़ोसियों को मुश्किल परिस्थिति में छोड़कर भाग निकले. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव अब उनलोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं. सुशील मोदी के मोहल्ले में उनके पड़ोसियों तक भोजन और पानी पहुंचा रहे हैं. 

मोदी के आवास के सिक्योरिटी गार्ड को पप्पू यादव ने पहुंचाया पानी
राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी का आवास पानी में डूबा हुआ है. इलाके में अभी भी काफी पानी भरा हुआ है. उनके आवास में काम करने वाले लोग फंसे हुए हैं. क्योंकि उनके आवास पर सिक्योरिटी गार्ड के पास पीने के लिए पानी तक नहीं है. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने जैसे-तैसे कर इस सिक्योरिटी गार्ड तक पानी पहुंचाया. पप्पू यादव ने ट्ववीट कर लिखा कि " कल एक वायरल वीडियो देखा कि डिप्टी CM सुशील मोदी जी के पड़ोसियों को भी कोई राहत नहीं मिली। डिप्टी CM पड़ोसियों की मदद किये बिना निकल भागे! तो आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास,उनकी गली में उनके पड़ोसियों के लिए खाना-पानी, दूध लेकर हाज़िर हो गया! मकसद सिर्फ सेवा!" 

सुशील मोदी की जुबान की कीमत दो पैसों की नहीं - पप्पू यादव
जलजमाव वाले इलाकों में लोगों तक राहत पहुंचा रहे पप्पू यादव ने ट्वीट कर डिप्टी सीएम के ऊपर हमला भी बोला है. उन्होंने अपने ट्वीट में कड़े शब्दों का उपयोग किया. उन्होंने लिखा कि ' (सुशील मोदी) बिहार सरकार के नंबर 2 हैं, लेकिन जुबान की कीमत 2 पैसे की भी नहीं है क्या?' पप्पू यादव ने आगे लिखा कि "1 अक्टूबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री ने 48 घंटे में सारा पानी निकाल पटना में जलजमाव खत्म करने का निर्देश दिया था। आज 4 अक्टूबर को बिहार के डिप्टी CM के घर और मुहल्ले में हैं। आप खुद देखिए क्या स्थिति है?"