ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे तेजस्वी, शाम साढ़े चार बजे होगी मुलाकात

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जातीय जनगणना को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम सरकार को देने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे तेजस्वी, शाम साढ़े चार बजे होगी मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जातीय जनगणना को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम सरकार को देने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। 


नीतीश कुमार से मिलकर तेजस्वी यादव जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत करेंगे और अपना अल्टीमेटम सौपेंगे। मुख्यमंत्री की तरफ से मिलने का समय भी दिया गया है। मुख्यमंत्री से मिलने से पहले तेजस्वी यादव विधानसभा जाएंगे। 


जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव जातीय जनगणना को लेकर आर-पार के मूड में दिखे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 72 घंटे के भीतर मुझे मिलने का वक्त दें और जातीय जनगणना पर अपना रूख साफ करें। 


अगर सीएम से मिलने का वक्त नहीं मिला तो हमारी पार्टी आगे की रणनीति पर काम करेगी। तेजस्वी के इस अल्टीमेटम के बाद आज उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिया गया है। शाम साढ़े चार पर सीएम नीतीश ने मिलने का समय दिया है।