ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कितना कैश? कितनी चल-अचल संपत्ति? जानिये...

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कैबिनेट के तमाम सदस्यों ने साल के अंतिम दिन अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी दी है। सीएम नीतीश के घोषणापत्र के अनुसार उनके पास 22 हजार 552 रुपय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कितना कैश? कितनी चल-अचल संपत्ति? जानिये...
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कैबिनेट के तमाम सदस्यों ने साल के अंतिम दिन अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी दी है। सीएम नीतीश के घोषणापत्र के अनुसार उनके पास 22 हजार 552 रुपये कैश है। 11 लाख 32 हजार रुपये की इकोस्पोर्ट कार और 1 लाख 28 हजार का ज्वेलरी है। 


सीएम नीतीश के पास 16 लाख 84 हजार रुपये की कुल चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के रूप में ना तो कृषि योग्य जमीन है और ना ही कमर्शियल बिल्डिंग है। दिल्ली के संसद बिहार को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी द्वारिका में आवासीय भवन है। जो एक हजार स्क्वायर फीट का है। जिसे उन्होंने 13 लाख रुपये में 2004 में खरीदा था। अभी इस बिल्डिंग का मार्केट वैल्यू एक करोड़ 48 लाख रुपये हैं। 


बता दें कि पिछले साल 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपत्ति का जो ब्योरा दिया था उसके अनुसार उनके पास 28 हजार 135 रुपये कैश था। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनके पास एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है। सीएम नीतीश ने दो सोने की अंगूठी का जिक्र किया था। 2022 में कुल संपत्ति 16 लाख 68 हजार869 रुपये थी। 


वहीं अगर अचल संपत्ति की बात करे तो सीएम नीतीश ने अपने पास अचल संपत्ति के रूप रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका ( नई दिल्ली ) में होने की बात कही थी। जिसका 2022 में मार्केट वैल्यू 58 लाख 50 हजार रुपये था। 2021 तक उन्होंने अपने बेटे की संपत्ति का भी जिक्र किया था लेकिन 2022 में उन्होंने बेटे निशांत की संपत्ति का ब्योरा साझा नहीं किया था।