ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

मुकेश सहनी होंगे VIP कोटे के मंत्री, विधान परिषद से होगा एडजस्टमेंट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में आज अपनी नई सरकार का गठन करेंगे तब उनकी कैबिनेट में वीआईपी कोटे से मुकेश सहनी मंत्री होंगे। मुकेश सहनी का नाम मंत्री पद के लिए बिल्कुल माना

मुकेश सहनी होंगे VIP कोटे के मंत्री, विधान परिषद से होगा एडजस्टमेंट
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में आज अपनी नई सरकार का गठन करेंगे तब उनकी कैबिनेट में वीआईपी कोटे से मुकेश सहनी मंत्री होंगे। मुकेश सहनी का नाम मंत्री पद के लिए बिल्कुल माना जा रहा है। सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के चार विधायक जीत कर आए लेकिन वह खुद चुनाव हार गए हैं। मुकेश सहनी ने सिमरी बख्तियारपुर सीट से विधानसभा के चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। इसके बावजूद कैबिनेट में उन्हें शामिल किया जाएगा इसे लेकर कोई संदेह नहीं है। 


मुकेश सहनी को जब भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए में एडजस्ट किया था उसी वक्त इस बात की घोषणा की गई थी कि वीआईपी पार्टी को विधान परिषद की एक सीट भी दी जाएगी। अब मुकेश सहनी विधान परिषद की इस सीट पर एडजस्ट किए जाएंगे। अगर उन्हें कैबिनेट में जगह मिलती है तो सहनी को विधान परिषद भेज दिया जाएगा। मुकेश सहनी की पार्टी के 4 विधायकों की भूमिका सरकार गठन में महत्वपूर्ण है। सहनी खुद कह चुके हैं कि वह एनडीए के साथ एकजुटता से बने हुए हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के महागठबंधन के ऑफर का खुलासा करते हुए यह भी कहा है कि तेजस्वी यादव की तरफ हुआ कभी दोबारा रुख नहीं करेंगे। 


वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा था कि तेजस्वी यादव ने उनकी पीठ में छुरा भोंका था और अब वो को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर लेकर सामने खड़े हैं। सहनी ने यह भी कहा था कि तेजस्वी यादव ने जो बर्ताव उनके साथ किया उसके बाद दोबारा महागठबंधन के साथ जाने का सवाल पैदा नहीं होता।

टैग्स

संबंधित खबरें