ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

मुबारकपुर कांड का मुख्य आरोपी विजय यादव अरेस्ट, छपरा SIT ने की कार्रवाई

SARAN : बिहार के छपरा में मुबारकपुर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार कर लिया है। इसको एसआईटी

मुबारकपुर कांड का मुख्य आरोपी विजय यादव अरेस्ट, छपरा SIT ने की कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा में मुबारकपुर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी  मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार कर लिया है। इसको एसआईटी की टीम ने अरेस्ट किया है। इसके गिरफ्तार होने की अधिकारिक पुष्टि सारण के सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने की है। 


मालूम हो कि, बिहार के छपरा में मुबारकपुर गांव में दो पक्षों में  2 फरवरी को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस मामले में दो व्यक्तियों की हत्या हो गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी विजय यादव  बताया जा रहा था। जिसके बाद वो पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। अब एसआईटी छपरा की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। 


जानकारी हो कि, इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर पूरे जिले में फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब चैनल पर लगभग 4 दिन तक रोक लगा दी गई थी। उसके बाद से माझी का मुबारकपुर गांव  सुर्खियों में बन गया। वहीं मुख्य अभियुक्त विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था और इस एसआईटी की टीम ने लगातार उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। जिसके बाद विजय यादव को गिरफ्तार करने में एसआईटी को सफलता मिली है। 


आपको बताते चलें कि,  मुबारकपुर गांव कांड में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत लगभग एक हफ्ते के बाद इलाज के क्रम में पटना में हो गई थी. तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के बाद जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की गई थी और राजपूत बिरादरी के लोगों ने आरोपित विजय यादव के मुर्गी फार्म हाउस और अन्य जगहों पर जमकर आगजनी और हिंसा की थी। कई गाड़ियों, ट्रैक्टर, ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया था।