ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक : जनहित के मुद्दे उठाएगा विपक्ष, विधेयक से लेकर विशेष चर्चा तक पर हुई बातचीत

PATNA : 26 जुलाई से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. बिहार विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों के लिए सर्वदलीय बैठ

मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक : जनहित के मुद्दे उठाएगा विपक्ष, विधेयक से लेकर विशेष चर्चा तक पर हुई बातचीत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : 26 जुलाई से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. बिहार विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों के लिए सर्वदलीय बैठक के बुलाई गई थी. विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बैठक बुलाई थी. जबकि परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. दोनों सदनों में मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू तरीके से चले इसके लिए सहमति बनाने का प्रयास किया गया. विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वह जनहित के मुद्दे पर सदन में सरकार से जवाब मांगेगा. विपक्ष की तरफ से कई मुद्दों पर विशेष चर्चा की भी डिमांड की जा सकती है. 


मानसून सत्र बेहद छोटा होने वाला है. लिहाजा सरकार के लिए यह प्राथमिकता होगी कि वह वित्तीय और विधायिकी कार्य समय पर करा ले. विधायकों को लेकर भी सर्वदलीय बैठक में बातचीत हुई है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इस छोटे सत्र के दौरान ज्यादा से ज्यादा समय सदन में चर्चा और काम काज हो पाए, इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया है. सभी ने सकारात्मक सहमति दी है और उन्हें उम्मीद है कि सदन बेहतर तरीके से काम करेगा. 


उधर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा है कि बैठक के जरिए यह प्रयास किया गया है कि मानसून सत्र के दौरान सदन में आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हो, बेवजह हंगामा ना हो, जनहित के सवाल उठे और सरकार भी अपना कामकाज कर पाए. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सदन में कोरोना प्रोटोकॉल का ठीक तरीके से पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा. इससे जुड़ी सभी व्यवस्थाएं भी कर ली गईं हैं. इसके अलावा विधान परिषद के सभी सदस्यों ने वैक्सीन भी ले ली है.