ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मोदी जी की वजह से महंगा हुआ सोना, तेजस्वी का आरोप..गरीब बहनें नहीं खरीद पा रही मंगलसूत्र

PATNA: पूर्णिया सहित कई लोकसभा क्षेत्रों में तेजस्वी यादव दो दिन से चुनाव प्रचार में लगे थे। दो दिनों के सघन चुनाव प्रचार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज पटना लौटे। पटना पहुं

मोदी जी की वजह से महंगा हुआ सोना, तेजस्वी का आरोप..गरीब बहनें नहीं खरीद पा रही मंगलसूत्र
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पूर्णिया सहित कई लोकसभा क्षेत्रों में तेजस्वी यादव दो दिन से चुनाव प्रचार में लगे थे। दो दिनों के सघन चुनाव प्रचार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज पटना लौटे। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। तेजस्वी ने कहा कि सोना का दाम मोदी जी की वजह से काफी महंगा हो गया है। इनकी वजह से आज गरीब बहने मंगल सूत्र भी नहीं खरीद पाती है। मंगलसूत्र पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं पहनती है। लेकिन आज सोना खरीद पाना उनके बस की बात नहीं रही। सोना का दाम आज आसमान छू रहा है। सोना खरीदना आज हर किसी की बस की बात नहीं है। गरीब बहनें तो मंगलसूत्र तक नहीं खरीद पा रही है। ये सब मोदी जी के कारण हो रहा है। मोदी जी के चलते ही आज सोना का दाम बढ़ा हुआ है।  


इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि मुझे खबर मिली है कि बहुत सारा बैग दिल्ली से लेकर आए है और जहां-जहां चुनाव हो रहा है वहां-वहां बांट रहे हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि इसे चेक करवा लें जो हम कह रहे हैं वह सत्य है। हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। एजेंसियां उनका खुलकर मदद कर रही है। दिल्ली से पांच बैग भर-भर कर लाए हैं और क्षेत्र में बांट रहे हैं। 


बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में दो गठबंधनों के बीच मुकाबला है। एक इंडिया है तो दूसरा एनडीए है। एक संविधान को बचाना चाहती है दूसरा नागपूरिया कानून को लाना चाहती है। जो इंडिया के साथ हैं वो संविधान को बचाएंगे जो नहीं हैं वो संविधान के खिलाफ है। ये महत्वपूर्ण चुनाव है हम दूसरे चरण में पांचों सीट जीत रहे हैं। आज ऐसी स्थिति आ गयी जिसकी भी पुस्तैनी संपत्ति थी आज इतनी महंगाई हो गयी है कि उसको बेचना पड़ रहा है। यह मोदी जी के राज में हो रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि सोना का दाम मोदी जी की वजह से काफी महंगा हो गया है। इनकी वजह से आज गरीब बहने मंगल सूत्र भी नहीं खरीद पाती है। मंगलसूत्र पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं पहनती है। पुलवामा में जो हुआ किसने सुहाग छिना। चीन बार-बार अटैक करता है हमारे जवान शहीद होते है तो किसकी वजह से सुहाग छिना। नोटबंदी में कई लोग लाइन में मर गये किसने सुहाग छिना। किसान आंदोलन में 800 भाई शहीद हो गये किसने उनका सुहाग छिना। कोविड में लोग मरे किसकी वजह से सुहाग छिना। जेपी नड्डा बहुत सारा बैग लाए है जहां जहां चुनाव हो रहा है वहां बांट रहे हैं आरोप सत्य है एजेंसियां उनकी खुलकर मदद कर रहे है। दिल्ली से पांच बैग भर-भर कर ला रहे है जिसे क्षेत्रों में बांटा जा रहा है।