ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

MODI 3.0 : नई कैबिनेट की पहली बैठक आज, PM आवास पर नड्डा ने किया ख़ास इंतजाम

DESK : मोदी 3.0 कैबिनेट की बैठक सोमवार की शाम लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में होने की संभावना है। यह बैठक शाम पांच बजे संभावित है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी

MODI 3.0 : नई कैबिनेट की पहली बैठक आज,  PM आवास पर नड्डा ने किया ख़ास इंतजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : मोदी 3.0 कैबिनेट की बैठक सोमवार की शाम लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में होने की संभावना है। यह बैठक शाम पांच बजे संभावित है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है। मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विकास को नई गति देने के लिए अनुभवी नेताओं और मंत्रियों पर अपना भरोसा जताया है।  


जानकारी हो कि मोदी 3.0 की कैबिनेट में आधे से अधिक मंत्री पहले भी केंद्र में मंत्री और तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों को जगह देने की कोशिश की गई है। कुल 47 मंत्री ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। मोदी 3.0 में 72 में से 43 ऐसे मंत्री भी हैं जो तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। वहीं कुल 39 मंत्रियों के पास पहले भी केंद्र में मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है। 

वही, इस बार के मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में सर्वानंद सोनेवाल, मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, एचडी कुमारास्वामी और जीतनराम मांझी जैसे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले अनुभवी चेहरे भी हैं। साथ ही पीएम मोदी ने अपनी नवगठित सरकार के सभी मंत्रियों को रविवार को नसीहत दी कि उन्हें विनम्र रहना चाहिए। क्योंकि आमलोग यही पसंद करते हैं। साथ ही मोदी ने उन्हें ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कभी कोई समझौता न करने की भी सलाह दी है।