ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

विधायकों को तोड़ना चाहती है BJP, तेजस्वी बोले- पैसों का लालच दिया जा रहा है

PATNA : बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर जोड़-तोड़ की राजनीत पर तेजस्वी ने बीजेपी के ऊपर हमला बोला है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई हैं. वहीं दूसरी ओर जोड़-तोड़ की राजनीत पर तेजस्वी ने बीजेपी के ऊपर हमला बोला है. मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों के साथ बीजपी के साथ चल रह बातचीत पर तेजस्वी ने चिंता व्यक्त किया है. तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसे नकारात्मक राजनीत बताया है.


बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि बेजीपी हर तरफ इस तरह का प्रयास करती रहती है. यह एक नकारात्मक सोच है. विधायकों को धन-बल का लालच देकर बीजेपी यह करती है. जो लोग लालच में नहीं पड़ते उनके पीछे सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी को लगा दिया जाता है.


कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी की बातचीत चलने की खबर पर तेजस्वी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का काम उचित नहीं होता है. यह बीजेपी का पुराना टैक्टिस है. इसमें कोई नई बात नहीं है. जहां इनकी सर्कार नहीं बनती है. वहां भी ये लोग लगे रहते हैं की सरकार कैसे बनानी है. नेता प्रतिपक्ष ने कोरोना वायरस पर भी चिंता जताया. उन्होंने बिहार सरकार के तैयारी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार सरकार की ओर से तो एक बार प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को एहतियात बरतने के लिए भी नहीं बोला गया है. जबकि सरकार को ऐसा करना चाहिए था. 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता