ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मेडिकल-इंजीनियरिंग के छात्रों का हंगामा : स्पेशल एग्जाम को लेकर VC चेंबर का किया घेराव

PATNA : बिहार मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी और बिहार इंजीयरिंग यूनिवर्सिटी में खराब रिजल्ट के मामले पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। एक ओर विश्वविद्यालय के गेट पर बैठकर मेडिकल कॉ

मेडिकल-इंजीनियरिंग के छात्रों का हंगामा : स्पेशल एग्जाम को लेकर VC चेंबर का किया घेराव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी और बिहार इंजीयरिंग यूनिवर्सिटी में खराब रिजल्ट के मामले पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। एक ओर विश्वविद्यालय के गेट पर बैठकर मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने पोस्टरबाजी और नारेबाजी की तो वहीं इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों ने वीसी के कमरे में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। 


दरअसल, इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र स्पेशल परीक्षा की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से मिलने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी न तो उनसे मिलते हैं और न उनके आवेदनों पर कार्यवाही होती है और अब उनका रिजल्ट भी खराब कर दिया गया है। इसके बाद 30 से 35 की संख्या में जुटे इंजीनियरिंग के छात्र एकेयू के गेट पर जुट गए और गार्ड से अधिकारियों से मिलने देने का अनुरोध किया। गार्ड द्वारा मना करने पर छात्र धक्का-मुक्की करने लगे और विश्वविद्यालय भवन के ऊपरी तल पर पहुंच गए।


उसके बाद छात्रों ने वीसी एसके वर्मा के कक्ष में जमकर हंगामा किया। इस दौरान भी कई बार छात्रों और गार्ड के बीच धक्कामुक्की हुई। गार्ड की ओर से सख्ती किए जाने पर छात्र उग्र हो गए। हंगामा बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जक्कनपुर थाने को इसकी सूचना दी गई। जक्कनपुर थानेदार एचएन सिंह ने बताया कि हंगामा कर रहे 16 छात्रों पर नामजद और 18 अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर पकड़े गए 14 छात्रों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया है।


वहीं, मेडिकल के छात्रों ने कहा कि एमबीबीएस 2022 बैच के 350 छात्रों का रिजल्ट खराब हुआ है।150 विद्यार्थी का ईयर बैक लगा दिया गया है। ऐसा अब तक नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है कि अच्छे पेपर लिखने के बाद भी फेल कर दिया गया है। वे लोग सात दिनों से एकेयू जा रहे हैं। कोई उनकी बात सुनने वाला भी नहीं है। 


उधर, इस मामले में जब वीसी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो वीसी एसके वर्मा को कई बार कॉल किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उनसे पक्ष मांगा गया है, लेकिन फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

मेडिकल-इंजीनियरिंग के छात्रों का हंगामा : स्पेशल एग्ज… | FirstBihar