ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मातम में बदली खुशियां : बर्थडे पार्टी के लिए केक लाने जा रहे सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर समाने आ रहा है। जहां जन्मदिन की खुशियों को मौत के

मातम में बदली खुशियां : बर्थडे पार्टी के लिए केक लाने जा रहे सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर समाने आ रहा है। जहां जन्मदिन की खुशियों को मौत के मातम में बदल दिया। यहां अपनी भतीजी के जन्मदिन पर केक लाने बाजार जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को बेलगाम बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी। यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गये।यह हादसा बारुण थाना इलाके का बरडीह मोड़ के पास जीटी रोड पर हुआ। 


जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के शिकार दोनों युवक आपस में चाचा भतीजे थे। मृतकों की पहचान नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकरोहा गांव निवासी नरेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र चिंटू उर्फ पंकज कुमार एवं गोरख यादव के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई। दोनों मृत युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। चिंटू का बड़ा भाई राजकुमार यादव अंकोरहा पंचायत में उप मुखिया हैं। 


बताया जाता है कि चिंटू की भतीजी का जन्मदिन था और घर में खुशी का माहौल था। जन्मदिन मनाने के लिए चिंटू अपने भतीजे प्रिंस के साथ खरीददारी करने औरंगाबाद जा रहा था। जैसे ही दोनों बरडीह मोड़ के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने दोनों को पीछे से रौंद दिया। हादसे में बुलेट और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहन के टकराने से बहुत जोर से आवाज हुई.जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बारुण थाना पुलिस को हादसे की खबर दी। 


उधर,हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बोलेरो सवार 4 लोगों को घेर लिया। आरोप है कि इनमें से एक युवक पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने लगा। इस बीच 3 युवक फरार हो गये, लेकिन पिस्टल दिखा रहा युवक भीड़ के बीच फंस गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसके पास मिली पिस्टल जब्त की। लोगों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और इस वजह से ही ये हादसा हुआ।